ब्रेकिंग
Bankipur Byelection Voting: बांकीपुर में वोटिंग शुरू, 25 प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद; बूथों पर उमड़े मतदाताBihar weather : बिहार से रूठा मॉनसून! आज 12 जिलों में आंधी-बिजली का येलो अलर्ट, जानें कब होगी झमाझम बारिशBankipur By Election 2026: बांकीपुर के मतदाताओं की आज सवैतनिक छुट्टी, निजी कंपनी भी नहीं रोक सकती वोट डालने सेBankipur By-Election Voting: बांकीपुर में आज वोटिंग, 25 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद, 3 अगस्त को आएगा फैसलापूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैतृक आवास के सामने फायरिंग, दो युवक गंभीर रूप से घायलBankipur Byelection Voting: बांकीपुर में वोटिंग शुरू, 25 प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद; बूथों पर उमड़े मतदाताBihar weather : बिहार से रूठा मॉनसून! आज 12 जिलों में आंधी-बिजली का येलो अलर्ट, जानें कब होगी झमाझम बारिशBankipur By Election 2026: बांकीपुर के मतदाताओं की आज सवैतनिक छुट्टी, निजी कंपनी भी नहीं रोक सकती वोट डालने सेBankipur By-Election Voting: बांकीपुर में आज वोटिंग, 25 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद, 3 अगस्त को आएगा फैसलापूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैतृक आवास के सामने फायरिंग, दो युवक गंभीर रूप से घायल

मधुबनी में सॉल्वर गैंग का भंडाफोड़: नंद होटल से 2 गिरफ्तार, वॉकी-टॉकी समेत कई डिवाइस बरामद

मधुबनी पुलिस ने सॉल्वर गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर 5 वॉकी-टॉकी, मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए। आरोपी परीक्षा में पेपर सॉल्व कर ठगी की साजिश रच रहे थे।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MADHUBANI:मधुबनी जिले की नगर थाना पुलिस ने सॉल्वर गैंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सदर डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई नगर थाना अध्यक्ष मनोज कुमार के नेतृत्व में की गई।


पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चकदह रेलवे क्रॉसिंग के पास ओवरब्रिज के समीप स्थित एक पान गुमटी में संदिग्ध सामान छिपाकर रखा गया है। सूचना के आधार पर छापेमारी की गई, जहां मादक पदार्थ के बजाय एक झोले से 5 वॉकी-टॉकी, एक एयरबड्स और एक कनेक्टर बरामद हुआ।


पूछताछ के दौरान गुमटी संचालक बैजनाथ दास ने बताया कि यह सामान बासुआरा निवासी पंकज कुमार यादव का है। इसके बाद पुलिस ने पंकज को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने खुलासा किया कि वह बेगूसराय निवासी रौशन कुमार के साथ मिलकर शहर के नंद होटल में ठहरा हुआ था।


दोनों आरोपी विभिन्न परीक्षाओं के प्रश्नपत्र हल कर अभ्यर्थियों से मोटी रकम वसूलने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने नंद होटल में छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से 3 मोबाइल फोन समेत कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी बरामद किए गए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

मधुबनी से कुमार गौरव की रिपोर्ट