ब्रेकिंग
निगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का घूसखोर BPRO, 28 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में विद्यालय परिचारियों का अनोखा प्रदर्शन: पुलिस के सामने चम्मच से बजाने लगे थाली, कहा..नियुक्ति नहीं तो मृत्यु दोमोतिहारी जहरीली शराब कांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, बनारस से दबोचा गया 10 मौतों का गुनहगारट्रांसपोर्ट की आड़ में चल रहा था तस्करी का खेल, बड़ी खेप के साथ ट्रक चालक गिरफ्तारनिकाय चुनाव में भाजपा की भारी फजीहत: BJP उम्मीदवार को मिला महज 1 वोट, RLP प्रत्याशी भी नहीं खोल पाए खाता, दोनों सीट पर कांग्रेस की बड़ी जीत निगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का घूसखोर BPRO, 28 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में विद्यालय परिचारियों का अनोखा प्रदर्शन: पुलिस के सामने चम्मच से बजाने लगे थाली, कहा..नियुक्ति नहीं तो मृत्यु दोमोतिहारी जहरीली शराब कांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, बनारस से दबोचा गया 10 मौतों का गुनहगारट्रांसपोर्ट की आड़ में चल रहा था तस्करी का खेल, बड़ी खेप के साथ ट्रक चालक गिरफ्तारनिकाय चुनाव में भाजपा की भारी फजीहत: BJP उम्मीदवार को मिला महज 1 वोट, RLP प्रत्याशी भी नहीं खोल पाए खाता, दोनों सीट पर कांग्रेस की बड़ी जीत

बंदरों का झुंड देख डरकर भागे बच्चे, नाबालिग लड़के ने नदी में लगाई छलांग; डूबने से हुई मौत

Bihar News: मधुबनी के सरिसब गांव में बंदरों के झुंड से डरकर नदी में छलांग लगाने वाले 11 वर्षीय गौतम कुमार की डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव का माहौल गमगीन हो गया।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: मधुबनी के बेनीपट्टी प्रखंड क्षेत्र के सरिसब गांव में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 11 वर्षीय किशोर की नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान बेनीपट्टी नगर पंचायत के वार्ड 21 सरिसब गांव निवासी मंटू कामत के 11 वर्षीय पुत्र गौतम कुमार के रूप में हुई है।



जानकारी के अनुसार, सरिसब गांव से होकर गुजरने वाली बछराजा नदी की धार में बच्चों का एक समूह नहाने के लिए गया था। इसी दौरान नदी के आसपास बंदरों का झुंड दिखाई देने पर बच्चे डरकर भागने लगे। बताया जा रहा है कि इसी क्रम में गौतम ने नदी में छलांग लगा दी। 



उसे पानी की गहराई का अंदाजा नहीं था, जिसके कारण वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी प्रयास के बाद गौतम को नदी से बाहर निकाला। इसके बाद उसे तत्काल बेनीपट्टी अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।



गौतम चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर था। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटे की मौत से मां दहाड़ मारकर रो रही हैं, जिससे गांव का माहौल गमगीन हो गया है। बताया जाता है कि गौतम के पिता मंटू कामत दिल्ली में रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बेटे की मौत की खबर सुनकर परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

रिपोर्ट- कुमार गौरव, मधुबनी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता