ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

Madhubani News: विद्युतीकरण के बाद झंझारपुर-लौकहा रेलखंड पर दौड़ी इलेक्ट्रिक इंजन, अपर मंडल रेल प्रबंधक ने किया निरीक्षण

MADHUBANI: हाल में परिचालित झंझारपुर-लौकहा बाजार रेलखंड में विद्युतीकरण का काम लगभग पूरा हो गया है। इस रेलखंड में तत्काल डीजल इंजन से ट्रेनों का परिचालन शुरू किया गया है। विद्

Madhubani News: विद्युतीकरण के बाद झंझारपुर-लौकहा रेलखंड पर दौड़ी इलेक्ट्रिक इंजन, अपर मंडल रेल प्रबंधक ने किया निरीक्षण
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MADHUBANI: हाल में परिचालित झंझारपुर-लौकहा बाजार रेलखंड में विद्युतीकरण का काम लगभग पूरा हो गया है। इस रेलखंड में तत्काल डीजल इंजन से ट्रेनों का परिचालन शुरू किया गया है। विद्युत चालित इंजनों के जरिए परिचालन आरंभ करने से पूर्व इस रेलखंड में किए गए विद्युतीकरण कार्य का तकनीकी निरीक्षण करने अपर मंडल रेल प्रबंधक समस्तीपुर आलोक कुमार झा ने शनिवार को स्पाईक इंजन लगे डिब्बे से रेल खंड में विद्युतीकरण कार्य का निरीक्षण किया और टर्मिनल स्टेशन तीन बजे लौकहा बाजार पहुंचे। 


उनके साथ समस्तीपुर रेल मंडल के प्रधान मुख्य अभियंता राजेंद्र कुमार चौधरी, मुख्य विद्युत अभियंता निर्माण रामसूरत सिंह, उप विद्युत अभियंता निर्माण अमित कुमार, लोको पायलट शिवशंकर महतो, तथा सहायक लोको पायलट राकेश कुमार थे।  इस निरीक्षण के संबंध में पूछे जाने पर अधिकारियों ने बताया कि अभी जो इस रेलखंड में डीजल चालित इंजन के जरिए ट्रेनों का परिचालन हो रहा है, अब एक महीने के अंदर विद्युत चालित लोको इंजन के जरिए परिचालन आरंभ कर दिया जाएगा। 


बताया गया कि विद्युतीकरण का काम पूरा कर लिया गया है और रेलवे को शीघ्र इसकी रिपोर्ट सौंपी जाएगी। अनुमान लगाया जा रहा है कि विद्युत चालित इंजनों के जरिए ट्रेनों का परिचालन शुरू होने के बाद लौकहा व खुटौना स्टेशनों से दरभंगा, समस्तीपुर व पटना आदि जगहों के लिए ट्रेनों का सीधा परिचालन आरंभ हो जाएगा। शनिवार को रेलवे अधिकारियों के निरीक्षण के पूर्व विद्युत लोको इंजन से इस रेलखंड में झंझारपुर से लौकहा बाजार स्टेशन तक ग्यारह बजे सफल ट्रायल हुआ । जिसमें टी.आई हरीश कुमार सिंह, मेन इंचार्ज एसएससी टीआरडी मुख्तार अंसारी, जेई टीआरडी मो.मसूद आलम सहायक इंस्पेक्टर विकास कुमार तथा लोको पायलट अरविंद कुमार मौजूद थे।

मधुबनी से कुमार गौरव की रिपोर्ट..

टैग्स