ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

Madhubani News: कैंसर पीड़ित महिला ने उठा लिया बड़ा कदम, दिल्ली में मजदूरी करता है पति

MADHUBANI: मधुबनी में एक महिला ने आत्महत्या कर ली है। बताया जाता है कि मृतक हीरा देवी पेट के कैंसर से पीड़ित थी। घटना मधुबनी नगर थाना क्षेत्र के रामगंज की है। नगर थाना अध्यक्ष

Madhubani News: कैंसर पीड़ित महिला ने उठा लिया बड़ा कदम, दिल्ली में मजदूरी करता है पति
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MADHUBANI: मधुबनी में एक महिला ने आत्महत्या कर ली है। बताया जाता है कि मृतक हीरा देवी पेट के कैंसर से पीड़ित थी। घटना मधुबनी नगर थाना क्षेत्र के रामगंज की है। नगर थाना अध्यक्ष सतेंदर राय ने बताया कि सुबह डायल 112 को सूचना मिली कि रामगंज में हिरा देवी नाम की महिला ने अपने घर में फंदे से झुलकर आत्महत्या कर ली। 


घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम रामगंज पहुंची। तब घर में फंदे से झूल रही महिला के शव को उतारा गया 37 वर्षीया हीरा देवी मिथलेश कुमार मंडल की पत्नी है। बताया जाता है कि मृतक महिला को एक पुत्र और एक पुत्री है। महिला का पति मिथलेश कुमार मंडल दिल्ली में मजदूरी करता हैं। वह पिछले दो वर्षों से अपने घर नहीं आए थे और महिला से उनकी बन नहीं रही थी। हीरा देवी पेट के कैंसर से ग्रसित थी। उनके इलाज में काफी रुपए खर्च हो रहे थे और महिला इस वजह से काफी मानसिक रुप से अवसाद ग्रस्त हो गई थी।


हालांकि महिला की देखभाल में उनके बच्चे काफी हद तक लगे हुए थे लेकिन महिला के मन में कैंसर बीमारी से अवसाद हो गया था। जिससे महिला ने बीते रात्रि किसी समय अपने कमरे में अपने आप को बंद कर लिया और फंदे से झूल गई। सुबह जब उसके बच्चे उन्हें जगाने के लिए गए तो देखा कि कमरे में उनकी मां का शव फंदे से झूला रहा था। इसके बाद घर में चीख पुकार  का मच गई और आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई ।


घटना की  सूचना पाकर पुलिस थाना अध्यक्ष सतेंद्र कुमार पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया। शव को पोस्टमार्टम कराकर  पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया। वहीं महिला की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के सही कारणों का पता चल पाएगा।


टैग्स