ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

मधुबनी में बड़ा सड़क हादसा, पति, पत्नी समेत तीन की दर्दनाक मौत

MADHUBANI: बड़ी खबर मधुबनी से आ रही है, जहां सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना जिले के बिस्फी थाना क्षेत्र की है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे म

मधुबनी में बड़ा सड़क हादसा, पति, पत्नी समेत तीन की दर्दनाक मौत
First Bihar
2 मिनट

MADHUBANI: बड़ी खबर मधुबनी से आ रही है, जहां सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना जिले के बिस्फी थाना क्षेत्र की है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। तीनों लोग एक ही गाड़ी पर सवार थे और सभी ससुराल से घर आ रहे थे। एक साथ तीन लोगों की मौत के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। 



मृतकों की पहचान राजा यादव, उसकी पत्नी और कार के ड्राइवर विकास यादव के रूप में की गई है। घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ राजा अपनी पत्नी को ससुराल से लेकर लौट रहा था। तीनों लोग एक फोर व्हीलर गाड़ी में सवार थे। अचानक गाड़ी अनियंत्रित हो गई और पुल का रेलिंग तोड़ते हुए नदी में जा गिरी। इस दौरान तीनों लोग पानी में गाड़ी के नीचे दब गए और तीनो की मौके पर ही जान चली गई। जब लोगों ने एक साथ तीन शव देखा तो इलाके में सनसनी फ़ैल गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी। 



सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और तीनों शव को नदी से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में ले लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतकों में पति, पत्नी और कार का ड्राइवर शामिल है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में मातम पसरा हुआ है। 


टैग्स