ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : ललन सिंह नीरज का नहीं करेंगे प्रचार! निशांत के साथ JDU के दूसरे कैंडिडेट के लिए मैदान में उतरेंगे...✦Bihar MLC Election 2026 : वोट आपका, पेन चुनाव आयोग का! पटना शिक्षक-स्नातक चुनाव में इस गलती से बचें, वरना बैलेट रद्द✦बिहार के वरिष्ठ IPS अफसर को केंद्र सरकार ने दी बड़ी जिम्मेदारी, RPF के DG पद पर हुई नियुक्ति ...✦Bihar Special Trains: त्योहार से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, बिहार के लिए चलेंगी 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें✦Bihar News : पूर्व कस्टम अधिकारी को गोलियों से भूना, अपराधियों ने जैन कॉलेज गेट के समीप आठ गोली मारकर किया छलनी✦ Bihar MLC Election 2026 : ललन सिंह नीरज का नहीं करेंगे प्रचार! निशांत के साथ JDU के दूसरे कैंडिडेट के लिए मैदान में उतरेंगे...✦Bihar MLC Election 2026 : वोट आपका, पेन चुनाव आयोग का! पटना शिक्षक-स्नातक चुनाव में इस गलती से बचें, वरना बैलेट रद्द✦बिहार के वरिष्ठ IPS अफसर को केंद्र सरकार ने दी बड़ी जिम्मेदारी, RPF के DG पद पर हुई नियुक्ति ...✦Bihar Special Trains: त्योहार से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, बिहार के लिए चलेंगी 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें✦Bihar News : पूर्व कस्टम अधिकारी को गोलियों से भूना, अपराधियों ने जैन कॉलेज गेट के समीप आठ गोली मारकर किया छलनी

मधुबनी के जयनगर में दिनदहाड़े 6 लाख की लूट, हथियार के बल पर रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट के मैनेजर को बनाया निशाना

मधुबनी जिले के जयनगर में अपराधियों ने दिनदहाड़े हथियार के बल पर बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया। रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट के मैनेजर से करीब 6 लाख रुपये लूटकर बदमाश फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

बिहार न्यूज
बिहार में अपराधी बेलगाम
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MADHUBANI: बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है, अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ा हुआ है कि देखकर यह लगता है कि इनके अंदर पुलिस का डर मानो खत्म हो गया है। यही कारण है कि ये एक के बाद एक अपराध की वारदात को बेखौफ होकर अंजाम दे पुलिस को चुनौती देने का काम कर रहे हैं। इस बार अपराधियों ने मधुबनी के जयनगर में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। जहां 6 लाख की लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है।   


मधुबनी जिले के जयनगर थाना क्षेत्र में सोमवार को दिनदहाड़े हथियारबंद अपराधियों ने बड़ी लूट की घटना को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे दी। दो अज्ञात बदमाशों ने रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट के मैनेजर धर्मेंद्र कुमार महतो से करीब 6 लाख रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गए।


मिली जानकारी के अनुसार, दोनों अपराधी हेलमेट पहने हुए थे। उन्होंने हथियार दिखाकर मैनेजर को धमकाया और नकदी से भरा बैग लेकर फरार हो गए। घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया और लोगों की भीड़ जुट गई।सूचना मिलते ही डीएसपी सदानंद कुमार और जयनगर थानाध्यक्ष अमित कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी।


पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके। साथ ही संभावित ठिकानों पर छापेमारी और गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही घटना में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मधुबनी के जयनगर में दिनदहाड़े 6 लाख की लूट, हथियार के बल पर रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट के मैनेजर को बनाया निशाना


मधुबनी के जयनगर में दिनदहाड़े 6 लाख की लूट, हथियार के बल पर रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट के मैनेजर को बनाया निशाना  मधुबनी के जयनगर में दिनदहाड़े 6 लाख की लूट, हथियार के बल पर रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट के मैनेजर को बनाया निशाना  मधुबनी के जयनगर में दिनदहाड़े 6 लाख की लूट, हथियार के बल पर रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट के मैनेजर को बनाया निशाना