ब्रेकिंग
बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦छोटी दिवाली पर पटना में ताबड़तोड़ फायरिंग, भूमि विवाद में एक ही परिवार के 4 लोगों को मारी गोली✦दिवाली पर मिठाई या सोना! 1.23 लाख रुपये किलो बिक रही सोने की मिठाई, एक पीस की कीमत 1,111 रुपये✦भगवान को भक्त ने चढ़ाया 21 ग्राम सोने का दिल, हार्ट का ऑपरेशन सफल होने पर पूरी की मन्नत✦BIHAR NEWS : मनेर एनकाउंटर पर डरते-डरते बोले मंत्री रामकृपाल यादव ! कहा- जांच होनी चाहिए...कह तो रहा हूं जांच होनी चाहिए, मैं सरकार तो हूं नही✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦छोटी दिवाली पर पटना में ताबड़तोड़ फायरिंग, भूमि विवाद में एक ही परिवार के 4 लोगों को मारी गोली✦दिवाली पर मिठाई या सोना! 1.23 लाख रुपये किलो बिक रही सोने की मिठाई, एक पीस की कीमत 1,111 रुपये✦भगवान को भक्त ने चढ़ाया 21 ग्राम सोने का दिल, हार्ट का ऑपरेशन सफल होने पर पूरी की मन्नत✦BIHAR NEWS : मनेर एनकाउंटर पर डरते-डरते बोले मंत्री रामकृपाल यादव ! कहा- जांच होनी चाहिए...कह तो रहा हूं जांच होनी चाहिए, मैं सरकार तो हूं नही

लगातार एक्शन में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का डिपार्टमेंट: मधुबनी में मिठाई दुकानों पर रेड, 48 दुकानों से लिए गए सैंपल

दिवाली और छठ पर्व से पहले मधुबनी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने करीब 48 मिठाई दुकानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। मिलावट या गड़बड़ी मिलने पर दुकानदारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।

बिहार न्यूज
मिलावटी मिठाइयों पर विभाग की नजर
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MADHUBANI: दीपावली और छठ पर्व पर मिठाइयों की मांग बढ़ने के साथ ही मिलावटखोर भी सक्रिय हो जाते हैं। ऐसे में लोगों की सेहत से खिलवाड़ रोकने के लिए मधुबनी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने अभियान चलाया है। सिविल सर्जन के निर्देश पर मधुबनी शहर की करीब चार दर्जन मिठाई दुकानों से खाद्य सामग्री और मिठाइयों के नमूने लिए गए हैं। इन सैंपलों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच में मिलावट पाए जाने पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


दरअसल, दीपावली और छठ जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों के दौरान लोग बड़ी संख्या में मिठाइयों की खरीदारी करते हैं। इसी का फायदा उठाकर कुछ दुकानदार मिलावटी खाद्य पदार्थों से बनी मिठाइयां बेचते हैं। इसे देखते हुए मधुबनी के सिविल सर्जन डॉ. हरेंद्र कुमार ने खाद्य सुरक्षा विभाग को जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया।


सिविल सर्जन के निर्देश के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी राम वेंकट रमन स्वामी शर्मा ने शहर की करीब 48 मिठाई दुकानों से मिठाइयों और अन्य खाद्य सामग्रियों के नमूने एकत्र किए। सभी सैंपलों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।


सिविल सर्जन डॉ. हरेंद्र कुमार ने बताया कि प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट में जिन दुकानों के नमूनों में मिलावट या गड़बड़ी पाई जाएगी, उनके संचालकों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


 त्योहारों के मौसम में लोगों को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग का यह अभियान जारी रहेगा। अब सबकी नजर जांच रिपोर्ट पर है।

मधुबनी से कुमार गौरव की रिपोर्ट