ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦संजय झा का बड़ा बयान, कहा..‘जिसे राजनीति करनी है, उसे JDU के आसपास आना होगा’, जेडीयू 20 है 19 नहीं✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦संजय झा का बड़ा बयान, कहा..‘जिसे राजनीति करनी है, उसे JDU के आसपास आना होगा’, जेडीयू 20 है 19 नहीं

Madhubani News: तालाब में लड़की की लाश मिलने से इलाके में सनसनी, दो दिन से थी गायब

MADHUBANI: मधुबनी के लौकहा थाना क्षेत्र के मझौरा गांव में एक किशोरी की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। शव की पहचान 16 वर्षीया पूनम कुमारी के रूप में हुई है। गुरुवार को त

Madhubani News: तालाब में लड़की की लाश मिलने से इलाके में सनसनी, दो दिन से थी गायब
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MADHUBANI: मधुबनी के लौकहा थाना क्षेत्र के मझौरा गांव में एक किशोरी की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। शव की पहचान 16 वर्षीया पूनम कुमारी के रूप में हुई है। गुरुवार को तालाब में शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने अहले सुबह शव को तालाब में देखा जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी। 


तालाब में लड़की की लाश मिलने की खबर जंगल में लगी आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शव मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे लौकहा थानाध्यक्ष शंकर शरण दास ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा। 


मिली जानकारी के अनुसार किशोरी पूनम कुमारी दो दिन पहले घर से गायब हो गई थी। परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी तलाश के लिए हरसंभव प्रयास किया लेकिन उसका कोई अता पता नहीं चल पाया। गुरुवार की सुबह जब ग्रामीण खेत में जा रहे थे तभी उनकी नजर तालाब में पड़े शव पर गई। लड़की की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। वही परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है।  फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।

मधुबनी से कुमार गौरव की रिपोर्ट.

टैग्स