ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

कहानी पूरी फिल्मी है ! मधुबनी में घर में घुसकर दो बहनों की भरी मांग, फिर जो हुआ सुनकर हो जाएंगे हैरान

MADHUBANI : मधुबनी की इस घटना के बारे में सुनकर आप दंग रह जाएंगे। खबरों को पढ़ कर आपको लगेगा कहानी तो पूरी फिल्मी है। कहानी रियल है लेकिन स्टाइल बिल्कुल फिल्मी है। घर में घुसक

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

MADHUBANI : मधुबनी की इस घटना के बारे में सुनकर आप दंग रह जाएंगे। खबरों को पढ़ कर आपको लगेगा कहानी तो पूरी फिल्मी है। कहानी रियल है लेकिन स्टाइल बिल्कुल फिल्मी है। घर में घुसकर लड़कियों की मां के सामने दो युवकों ने दो बहनों की मांग भर दी। उसके बाद जो कुछ हुआ वो आपको हैरान कर देगा।


ये लड़कों का दुस्साहस ही कह सकते हैं जो देर रात एक घर में दो युवक घुसे और वहां रहने वाली दो बहनों की मांग भर दी। लेकिन इसके पीछे की कहानी में पूरा ट्विस्ट है। लव-प्यार-मोहब्बत की इस कहानी में पूरा इमोशनल ड्रामा है। झंझारपुर के आरएस ओपी में  एक मोहल्ले में जो कुछ हुआ वो बिल्कुल हैरान करने वाला था।


दो युवक बुधवार की रात अचानक एक घर में घुस गए। जहां दो किशोरियां अपनी मां के साथ रहती थीं। घर में घुसे युवकों के हाथ में सिंदूर था। युवकों ने घर में घुसते ही मां के सामने जबरदस्ती लड़कियों की मांग में सिदूर भर दिया।मामला यही खत्म नहीं हुआ।नाबालिगों की मांग भरने के बाद दोनों युवक उन्हें लेकर अपने-अपने घर लेकर चले गए।


अब इन दोनों लड़कियों ने किसी भी तरह की जबरदस्ती से इंकार किया। उनका कहना था कि उनलोगों ने अपनी मर्जी से शादी रचाई है। वे अपने पति के साथ ही रहना चाहती हैं। हालांकि दोनों बहने नाबालिग हैं।


लड़की की मां के आवेदन पर दोनों लड़कों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं लड़कियों को बरामद करने के बाद दोनों को मेडिकल जांच में भेजा गया है।हालांकि शादी रचाने वाले दोनों युवक फरार हो गये है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है। 


टैग्स