ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार : जेल में पहुंचा कोरोना का संक्रमण, एक महिला समेत 3 कैदी पॉजिटिव

MADHUBANI : बिहार में कोरोना का कहर बढ़ते ही जा रहा है. कोरोना का संक्रमण अब जेल तक पहुंच गया है. मधुबनी मंडल कारा में बंद तीन कैदी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. जिसके बाद से जेल प्रशासन में हड़कंप मच

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

MADHUBANI : बिहार में कोरोना का कहर बढ़ते ही जा रहा है. कोरोना का संक्रमण अब जेल तक पहुंच गया है. मधुबनी मंडल कारा में बंद तीन कैदी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. जिसके बाद से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है. 

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है मधुबनी मंडल कारा के एक महिला समेत तीन कैदी कोरोना संक्रमित मिले है. जिसके बाद से जेल के अंदर हड़कंप मच गया है. सभी संक्रमितों को कोविड के लिए बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है. 

बता दें कि शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक 349 लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11460 हो गई है. स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य के कई जिलों में कोरोना संक्रमण काफी तेजी से फैल रहा है. कोरोना के ताजा मामले सूबे के कई जिलों से सामने आए हैं. विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक सूबे के 28 जिलों से ये नए 349 मरीज सामने आये हैं.