ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

फिर बोले CM नीतीश : देश में BJP चाहिए 4 हजार सीट : सुरक्षा गार्ड ने टोका तब हुआ गलती का अहसास

MADHUBANI : झंझारपुर के लोकही में सीएम नीतीश कुमार ने बुधवार को एक चुनावी सभा को संबोधित किया। जहां उनकी जुबान एक बार फिर से फिसल गई। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि हम बिहार में 4

फिर बोले CM नीतीश : देश में BJP चाहिए 4 हजार सीट : सुरक्षा गार्ड ने टोका तब हुआ गलती का अहसास
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MADHUBANI : झंझारपुर के लोकही में सीएम नीतीश कुमार ने बुधवार को एक चुनावी सभा को संबोधित किया। जहां उनकी जुबान एक बार फिर से फिसल गई। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि हम बिहार में 40 और देशभर में 4000 से ज्यादा सीट जीतने वाले हैं। यह दूसरी दफा है जब सीएम नीतीश खुले मंच से लोकसभा की 4000 सीट जीतने की बात कर रहे थे। जबकि लोकसभा में महज 543 सीटें ही हैं और इतने ही सीटों पर देशभर में मतदान कराए जाते हैं। 


दरअसल, लोकही में सीएम नीतीश कुमार ने मंच से रामप्रीत मंडल के पक्ष में वोट देने की अपील करते हुए कहा कि हम चाहते हैं कि बिहार में एनडीए को सभी 40 की 40 सीटों पर जीत मिले। तो देश में बीजेपी को 4000 सीटों पर जीत हासिल हो जाएगी। उसके बाद सीएम की सुरक्षा में लगे एक कर्मी ने उन्हें टोका कि साहब आप गलत बोल रहे हैं। 4000 नहीं बल्कि 400 सीट बोलिए। उसके बाद सीएम ने कहा कि भाजपा को 400 सीट जिताइए। 


उसके बाद सीएम नीतीश कुमार ने महिलाओं से भी बड़े ही अनोखे अंदाज में वोट की अपील की। सीएम ने कहा कि बैठी हुई है, हाथ उठाओ। उसके बाद सभी लोगों ने नीतीश कुमार की अपील पर जदयू कैंडिडेट को अपना समर्थन देने के लिए हाथ उठाकर उन्हें वोट देने का भरोसा दिलाया। इसके बाद नीतीश कुमार अपनी सभा को समाप्त कर आगे निकल गए। 


इस सभा में सीएम ने कहा कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2005 के पहले बिहार में कुछ भी नहीं था। हम सरकार में आए तो काम करवाये। इन लोगों को कुछ नहीं पता है। उन्होंने बिहार के लिए कुछ नहीं किया है। सिर्फ अपने परिवार को आगे बढ़ाना जानते हैं। सीएम ने एनडीए के उम्मीदवार रामप्रीत मंडल को जिताने की अपील की। इसके बाद अब मुख्यमंत्री थोड़ी देर में सुपौल में एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह दोपहर बाद झंझारपुर में रोड शो भी करेंगे।