ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

दो साढ़ की लड़ाई में बुजुर्ग व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, लोगों ने पूछे गंभीर सवाल

MADHUBANI : बिहार के मधुबनी से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। जहां दो साढ़ की लड़ाई में एक साइकिल सवार बुजुर्ग व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना नगर थाना क्षेत्र के सुभाष

दो साढ़ की लड़ाई में बुजुर्ग व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, लोगों ने पूछे गंभीर सवाल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MADHUBANI : बिहार के मधुबनी से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। जहां दो साढ़ की लड़ाई में एक साइकिल सवार बुजुर्ग व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना नगर थाना क्षेत्र के सुभाष चौक की है। इस घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल, घटना के बाद बुजुर्ग को इलाज के लिए एडमिट करवाया गया है। 


जानकारी के अनुसार, सुभाष चौक के पास दो साढ़ आपस में लड़ रहे थे। इसी बीच एक साइकिल सवार बुजुर्ग दोनो साढ़ के बीच चपेट में आ गया। जिसके बाद वह साइकिल से नीचे गिरकर बुरी तरह घायल हो गया। इस घटना को देख स्थानीय लोगों ने बुजुर्ग की जान बचाई और कुछ लोगों के सहयोग से बुजुर्ग को लेकर सदर हॉस्पिटल बहुचकर बुजुर्ग को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया जहां चिकित्सक ने स्थिति गंभीर देख DMCH रेफर कर दिया। 


मालूम हो कि, यह पहला मामला नहीं है जब आवारा पशु  लोगों की जान पर भारी पर रहा है। इससे पहले भी पशु पालकों द्वारा गाय, बकरी और सुअर को  सड़क पर खुल्ला छोड़ दिया जाता है और आवारा घुमने वाले यह पशु सड़कों पर वाहन के आगे आ जाते हैं। जिससे वाहन दुर्घटना हो जाती है। इससे कई बार  वाहन सवार लोग चोटिल व घायल भी हो जाते हैं और अस्पतालों में जिंदगी और मौत से जूझते रहते हैं। 


वहीं, बात करे तो इस प्रकार की घटना पूरे जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में आए दिन कहीं न कहीं होती रहती है। इसके बाद भी इसको लेकर जिला प्रशासन कोई एक्शन लेते हुए नहीं नजर आती है। वहीं शहरी क्षेत्रों में रहने वाली जनता से टैक्स के नामपर भारी भरकम राशि भी जाता है। इसके बाद भी नागरिक सुरक्षा को लेकर कोई ख्याल नहीं किया जाता है।