ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

बिहार : भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत, तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचला

MADHUBANI : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत न होती हो। इन लगाता

बिहार : भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत, तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचला
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MADHUBANI : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत न होती हो। इन लगातार बढ़ रहे आकड़ों में कमी लाने को लेकर लगातार सड़क सुरक्षा और जागरूकता अभियान चलाया जाता है।  लेकिन, इसके बाद भी लोगों नियमों का उलंघन करने से पीछे नहीं हट रहे हैं।  इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मधुबनी से निकल कर सामने आ रहा है। यहां सड़क हादसें में तीन लोगों की मौत हो गई है। 


दरअसल, जिले के फुलपरास में भीषण सड़क दुर्घटना हो गई. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी है। यह हादसा ट्रक और बाइक के बीच हुई है। जिसमें बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई है। ये लोग फिलहाल कहां जा रहे थे, इस बात की जानकारी निकल कर सामने नहीं आई है। इसके साथ अभी मृतकों की पहचान भी नहीं हो पाई है। इस घटना की सुचना पुलिस को दे दी गयी है। 


बताया जा रहा है कि, यह घटना फुलपरास के मुरली चौक पर शुक्रवार की दोपहर हुई है। यहां सामने से आ रही तेज रफ़्तार टाटा 407 के ड्राइवर ने अपना नियंत्रण खो दिया और सामने से आ तरहे बाइक सवार तीन लोगों को रौंद डाला। जिसमें तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी।  इस घटना के बाद लोगों में हाहाकार मच गयी है। फिलहाल यह युवक स्थानीय है या कहीं बाहर का इस बात की कोई भी जानकारी निकल कर सामने नहीं आई है। 


इधर, इस घटना की सुचना मिलने पर पुलिस की टीम घटनास्थल का मुआयना करने निकल गई है। इस घटना में शव की पहचान पुलिस जांच के बाद ही निकल कर सामने आएगी। फिलहाल घटनास्थल पर लोगों का जमावड़ा लग गया है। हर लोग इस बात की पड़ताल में लगे हुए हिं की युवक कहां का निवासी है।