ब्रेकिंग
Bihar News : 2022 वाली गोलीबारी की याद फिर ताजा, बेगूसराय में पहले घर पर फायरिंग फिर बस स्टैंड में बरसीं गोलियां✦Bihar News: बेगूसराय में सुबह-सुबह गोलियों की बौछार, फल दुकानदार समेत 2 घायल; बाइक सवार 3 बदमाश फरार✦Bihar News: सीतामढ़ी में पुलिस का एनकाउंटर, दिनेश यादव हत्याकांड के आरोपी को पैर में लगी गोली, तीन अन्य आरोपी भी घायल ✦Bihar News : गांव के 'मिनी सचिवालय' में अब रोज बैठेंगे कर्मचारी, बायोमीट्रिक से होगी निगरानी✦Bihar News: जिस सच की तलाश थी, वो मिला ही नहीं? पटना NEET छात्रा मौत केस में CBI को नहीं मिले ठोस सबूत, क्लोजर रिपोर्ट ने बढ़ाए सवाल✦Bihar News : 2022 वाली गोलीबारी की याद फिर ताजा, बेगूसराय में पहले घर पर फायरिंग फिर बस स्टैंड में बरसीं गोलियां✦Bihar News: बेगूसराय में सुबह-सुबह गोलियों की बौछार, फल दुकानदार समेत 2 घायल; बाइक सवार 3 बदमाश फरार✦Bihar News: सीतामढ़ी में पुलिस का एनकाउंटर, दिनेश यादव हत्याकांड के आरोपी को पैर में लगी गोली, तीन अन्य आरोपी भी घायल ✦Bihar News : गांव के 'मिनी सचिवालय' में अब रोज बैठेंगे कर्मचारी, बायोमीट्रिक से होगी निगरानी✦Bihar News: जिस सच की तलाश थी, वो मिला ही नहीं? पटना NEET छात्रा मौत केस में CBI को नहीं मिले ठोस सबूत, क्लोजर रिपोर्ट ने बढ़ाए सवाल

बिहार: सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, बहन के घर से लौटने के दौरान हुआ हादसा

MADHUBANI: मधुबनी में भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों युवक बहन के घर से लौट रहे थे, इसी दौरान उनकी बाइक हादसे की शिकार हो गई। घटना के बेनीप

बिहार: सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, बहन के घर से लौटने के दौरान हुआ हादसा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MADHUBANI: मधुबनी में भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों युवक बहन के घर से लौट रहे थे, इसी दौरान उनकी बाइक हादसे की शिकार हो गई। घटना के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के तिसियाही गांव के पास की है। 


मृतकों की पहचान बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के अंधरी दामोदरपुर वीआईपी चौक निवासी लक्ष्मण दास के बेटे संतोष दास और रामप्रीत दास के बेटे टुनटुन दास के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।


परिजनों ने बताया कि दोनों बुधवार की रात में बहन के घर से वापस गांव लौट रहे थे, तभी जिरौल तिसियाही गांव के पास बाइक पुल के पास पी बोर्ड से टकरा गई। जिससे घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने उसे परिजनों को सौंप दिया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।