ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

Bihar News: निगरानी के हत्थे चढ़ा प्रभारी अंचल निरीक्षक, 3 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Bihar News: निगरानी विभाग को शिकायत मिली थी कि अजय मंडल एक मामले को निपटाने के लिए 3 लाख रुपये की रिश्वत मांग रहे थे। शिकायत के आधार पर निगरानी की टीम ने जाल बिछाया और उन्हें जयनगर में रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया।

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: मधुबनी जिले के जयनगर में निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। जयनगर अंचल के प्रभारी अंचल निरीक्षक अजय मंडल को 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई से जयनगर सहित पूरे मधुबनी जिले में भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच हड़कंप मच गया है।


जानकारी के मुताबिक, निगरानी विभाग को शिकायत मिली थी कि अजय मंडल एक मामले को निपटाने के लिए 3 लाख रुपये की रिश्वत मांग रहे थे। शिकायत के आधार पर निगरानी की टीम ने जाल बिछाया और उन्हें जयनगर में रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। अजय मंडल को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।


हाल के दिनों में बिहार में ऐसी कई कार्रवाइयां देखने को मिली हैं, जहां भ्रष्ट अधिकारियों को रंगे हाथ पकड़ा गया है। जयनगर में हुई इस घटना ने एक बार फिर प्रशासनिक व्यवस्था में पारदर्शिता और ईमानदारी की जरूरत पर सवाल खड़े कर दिए हैं।


कुमार गौरव की रिपोर्ट