ब्रेकिंग
दिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वाददिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वाद

Bihar News: एक गलती और कई दुकानें राख में तब्दील, लाखों की संपत्ति स्वाहा, कहीं आप भी तो नहीं करते यह भूल?

Bihar News: मधुबनी में अगलगी की इस घटना ने कई दुकानों को अपने चपेट में ले लिया है, बताया जाता है कि इस घटना में स्थानीय दुकानदारों को लाखों का नुकसान हुआ है, जिसकी भरपाई करने में अब उन्हें लंबा वक्त लगेगा.

Bihar News
मधुबनी में अगलगी की घटना
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Bihar News: बिहार के मधुबनी जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जहाँ, खुटौना बाजार में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई और इस अगलगी की घटना में लाखों की संपत्ति जलकर खाक हो गई. यह घटना आज दोपहर की बताई जाती है. इस दौरान सबसे पहले आग ने एक रुई के गोदाम को अपने आगोश में लिया जिसके बाद एक प्रतिष्ठित लेथ मशीन दुकान भी आग की चपेट में आ गई.  


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सबसे पहले आग पास स्थित रुई के गोदाम में लगी, जिसके बाद तेज लपटों ने पास की पंचु लेथ मशीन दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही देर में पूरी दुकान जलकर राख में तब्दील हो गई और लोग चाहकर भी कुछ कर न सके. स्थानीय लोगों ने तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी। हालांकि, अग्निशामक की गाड़ी कुछ देर के बाद मौके पर पहुंची, तब तक दुकानों का सारा सामान जलकर खाक हो चुका था।  


दुकान मालिक ने बताया, "यही हमारी रोजी-रोटी का साधन था। सारे कागजात, मशीनें और सामान जलकर ख़त्म हो गए. अब समझ नहीं आ रहा कि आगे क्या करें." शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है, हालांकि कुछ लोगों का यह भी कहना है कि अगर दमकल की गाड़ी समय रहते मौके पर पहुंच जाती तो शायद दुकानदारों को थोड़ी राहत मिल सकती थी.


बताते चलें कि आजकल प्रदेश से इस तरह की घटनाएं काफी संख्या में सामने आ रहीं हैं. हां, आग लगने के कारण हर बार अलग-अलग जरूर होते हैं मगर अक्सर ऐसे मामलों में दमकल की गाड़ियाँ भी समय रहते घटनास्थल पर नहीं पहुंच पाती हैं, जिसकी वजह से नुकसान कुछ ज्यादा ही हो जाता है, यही अगर सही समय पर दमकल की गाड़ियां पहुंच जाएं तो इससे लोगों को काफी हद तक नुकसान से बचाया जा सकता है.


कुमार गौरव की रिपोर्ट

संबंधित खबरें