ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति

लूट के कुछ घंटे बाद ही अपराधी चढ़ गया पुलिस के हत्थे, मधुबनी में लूटकांड का खुलासा

जयनगर थाना क्षेत्र निवासी लखपति सिंह के बेटे पवन सिंह से 3 अपराधियों ने लूटपाट की थी। घटना के कुछ ही घंटे बाद पुलिस ने एक अपराधी को धड़ दबोचा जबकि दो अभी भी फरार है जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

BIHAR POLICE
अपराधी गिरफ्तार
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

madhubani crime news: मधुबनी में लूट के कुछ घंटे बाद ही अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़ गया।, घटना लदनियां थाना क्षेत्र के योगिया गांव के धौरी पुल के पास हुई थी। डीएसपी जयनगर के नेतृत्व में घटना के चंद घंटे बाद ही अपराधी को गिरफ्तार किया गया। अपराधी के पास से लूटे गए कैश में से 2400रुपये, मोबाइल, बाईक भी बरामद किया गया है। 


मामले का उद्भेदन करते हुए जयनगर के डीएसपी विप्लव कुमार ने लदनियां थाने पर आयोजित एक प्रेस वार्ता में कहा कि 18 जनवरी 2025 को 3 अपराधियों के द्वारा रात में तकरीबन 8:30 बजे योगिया गांव के निकट धौरी पुल के पास जयनगर थाना क्षेत्र के पड़वा गांव निवासी लखपति सिंह के पुत्र पवन कुमार सिंह से लूटपाट की गयी थी। उनके पास से एक्सिस बैंक का क्रेडिट कार्ड , वोटर आईडी कार्ड आधार कार्ड, पैन कार्ड , ड्राइविंग लाइसेंस आरसी बुक और ₹5000 नगद लूट लिया था।


जिसके बाद घटना की सूचना पर जयनगर थाना अध्यक्ष अमित कुमार , लदनिया थाना अध्यक्ष धनंजय कुमार , के साथ एक पुलिस टीम का गठन कर अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु संघन तलाशी छापेमारी और छानबीन शुरू कर दी जिसके बाद पुलिस ने जयनगर थाना क्षेत्र के कमलाबारी गोरियारी गांव से देव कुमार यादव के पुत्र दीपक कुमार यादव को धर दबोचा , दीपक कुमार यादव के पास से लूटे गए ₹500 के दो नोट, 200 के 6 नोट और 100 के दो नोट कुल 2400 सौ रुपए बरामद किए साथ ही कई मोबाइल फोन भी बरामद  किया गया ।


पुलिस ने घटना के चंद घंटे के बाद ही वैज्ञानिक अनुसंधान कर घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी कर ली । वहीं फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छानबीन कर रही है और छापेमारी जारी है । डीएसपी विप्लव कुमार ने बताया कि घटना में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी भी जल्द कर ली जाएगी।

कुमार गौरव की रिपोर्ट

टैग्स