ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार : सैलून चलाने वाले की चमकी किस्मत, रातों-रात बना करोड़पति

MADHUBANI : आइपीएल टूर्नामेंट ने बिहार के एक युवक की किस्मत ही बदल डाली. मोबाइल एप से ड्रीम एलेवन बनाकर सैलून चलाने वाला एक युवक रातो-रात करोड़पति बन गया. इस सब में बड़ी बात यह है कि

 बिहार : सैलून चलाने वाले की चमकी किस्मत, रातों-रात बना करोड़पति
First Bihar
3 मिनट

MADHUBANI : आइपीएल टूर्नामेंट ने बिहार के एक युवक की किस्मत ही बदल डाली. मोबाइल एप से ड्रीम एलेवन बनाकर सैलून चलाने वाला एक युवक रातो-रात करोड़पति बन गया. इस सब में बड़ी बात यह है कि ड्रीम इलेवन में टीम बनाने के लिए उसने पचास रुपये लगाए थे और अब उसे तीस फीसदी की कटौती कर कुल 70 लाख रुपये मिलेंगे. उसे आइपीएल की तरफ से आधिकारिक फोन भी आ चुका है.


रातों-रात करोड़पति बनने वाला अशोक बिहार के मधुबनी जिले में रहता है. अंधराठाढी प्रखंड के ननौर चौक पर वह सैलून चलाकर अपने परिवार का पेट पालता है. अधोक के अनुसार, उसने पहला इनाम जीता है. यह इनाम उसे रविवार की रात चेन्नई और कोलकाता के आइपीएल मैच में पचास रुपये लगाकर ड्रीम इलेवन में टीम बनाने पर मिला है. इस इनाम के तहत उसे तीस फीसदी की कटौती कर कुल 70 लाख रुपये मिलेंगे. इनाम जीतने का मैसेज आइपीएल द्वारा दिया गया है. साथ ही अशोक को इसका आधिकारिक फोन भी आ चुका है.


अशोक ठाकुर मूलरूप से अररिया संग्राम के रहने वाले काफी गरीब परिवार से आता है. ननौर चौक पर वह एक छोटा सा सैलून चलाकर अपना और परिवार का भरण पोषण करते हैं. अशोक ने बताया कि उसने रविवार को चेन्नई और कोलकाता के आइपीएल मैच में पचास रुपये लगाकर ड्रीम इलेवन में टीम बनाकर अपनी किस्मत आजमायी.


अशोक के द्वारा बनायी गयी टीम के सभी खिलाड़ियों ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर उन्हें करोड़पति बना दिया. अशोक ने कहा कि इससे पहले भी वह कई बार ड्रीम एलेवन में टीम बना चुके हैं. पर कभी उसे इनाम नहीं मिला था. अशोक को 30 प्रतिशत टैक्स कटने के बाद 70 लाख की राशि मिलेगी. वहीं फोन द्वारा उसे एक से दो दिन में उनके खाते में इनाम का पैसे भेज दिये जाने की बात कही गयी है.


अशोक ने कहा कि उसे खुशी से रातभर नींद नही आयी. वह जिस काम से यहां तक पहुंचा है, उसे कभी नहीं छोड़ेगा. इनाम के पैसे से वे पहले अपना कर्ज चुकाकर घर बनाएगा. अशोक ने बताया कि देर रात साढ़े 11 बजे मैच खत्म होते ही उनकी पहली रैंक आ गयी. तत्काल ड्रीम इलेवन की ओर से उसे मैसेज और फोन द्वारा करोड़पति बनने की सूचना देते हुए बधाई दी गयी.

टैग्स