ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

बिहार: दो सगी बहनों समेत तीन की डूबने से मौत, तालाब में नहाने के दौरान हुआ हादसा

MADHUBANI: खबर मधुबनी से आ रही है, जहां तालाब में डूबने से दो सगी बहनों समेत तीन की दर्दनाक मौत हो गई। तीनों लड़कियों नहाने के लिए तालाब में उतरी थीं, इसी दौरान गहरे पानी में चली ग

बिहार: दो सगी बहनों समेत तीन की डूबने से मौत, तालाब में नहाने के दौरान हुआ हादसा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MADHUBANI: खबर मधुबनी से आ रही है, जहां तालाब में डूबने से दो सगी बहनों समेत तीन की दर्दनाक मौत हो गई। तीनों लड़कियों नहाने के लिए तालाब में उतरी थीं, इसी दौरान गहरे पानी में चली गई। जबतक तीनों को बाहर निकाला गया उनकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद में मृतकों के परिवार में कोहराम मच गई है। घटना राजनगर थाना क्षेत्र के नारायणपट्टी गांव की है।


तीनों की पहचान नारायण पट्टी गांव निवासी नंदनी कुमारी, नेहा कुमारी और गोली कुमारी के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की दोपहर नंदनी, नेहा और गोली नहाने के लिए गांव के तालाब में गई थीं। काफी देर तक जब तीनों वापस नहीं लौटी तो परिजन उनकी तलाश में निकले। तालाब के किनाने तीनों के कपड़े बरामद होने के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।


काफी मशक्कत के बाद तीनों को पानी से बाहर निकाला गया लेकिन तबतक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस हादसे के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक बच्चियों में दो सगी बहनें थीं।

टैग्स