ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

Bihar News: बिहार में दो दिन में दो पुलिस अधिकारियों के खिलाफ एक्शन से हड़कंप, DGP के निर्देश पर कार्रवाई

Bihar News: मधुबनी में पिछले 48 घंटे के भीतर दो पुलिस अधिकारियों के खिलाफ एक्शन के बाद जिले के पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। डकैती की घटना को चोरी की घटना दर्ज करने पर लखनौर था

Bihar News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: मधुबनी में पिछले 48 घंटे के भीतर दो पुलिस अधिकारियों के खिलाफ एक्शन के बाद जिले के पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। डकैती की घटना को चोरी की घटना दर्ज करने पर लखनौर थाना अध्यक्ष रेणु कुमारी पर गाज गिर चुकी है।


दरअसल, हाल ही में बिहार के पुलिस महानिदेशक ने पुलिसकर्मियों की भूमिका को लेकर सख्त निर्देश जारी किए थे और भ्रष्टाचार व अपराध से संबंध रखने वाले कर्मियों पर तत्काल कार्रवाई का आदेश दिया था। इसी निर्देश के तहत यह कार्रवाई की गई है।


एसपी कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, संतोष कुमार को अनुसंधानकर्ता के रूप में जयनगर थाना में तैनात किया गया था लेकिन वे अनुसंधान कार्यों में रुचि नहीं ले रहे थे और अक्सर थाना परिसर में दलालों के साथ देखे जाते थे। आम नागरिकों की शिकायतों के आधार पर, उन पर भू-माफिया और बालू माफियाओं से संपर्क रखने और अन्य अवैध गतिविधियों में लिप्त रहने के आरोप लगे हैं।


एसडीपीओ की रिपोर्ट में कहा गया कि संतोष कुमार का आचरण पुलिस विभाग की गरिमा और अनुशासन के विरुद्ध है। इससे थाने की कार्यशैली प्रभावित हो रही थी और पुलिस की सार्वजनिक छवि भी धूमिल हो रही थी। एसपी ने संतोष कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उन्हें सामान्य जीवन भत्ता पर रखा है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय पुलिस केंद्र, मधुबनी निर्धारित किया गया है। साथ ही, उन्हें पांच दिनों के भीतर अपने खिलाफ लगे आरोपों पर स्पष्टीकरण देने का निर्देश भी दिया गया है।


बता दें कि 26 ,27 अप्रैल की रात्रि लखनौर थाना क्षेत्र के मैवीं गांव के   डीह टोल में दो भाई के घर हुई डकैती के मामले को चोरी का मामला दर्ज करने के मामले को एसपी योगेंद्र कर ने खुद जांच में डकैती की घटना को सत्य पाया जिसके बाद थाना अध्यक्ष रेणु कुमारी को निलंबित कर दिया। 48 घंटे के भीतर दो पुलिस कर्मियों के निलंबन से जिले में भ्रष्ट पुलिस अधिकारियों में हरकंप मच गया है। 

रिपोर्ट- कुमार गौरव, मधुबनी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता