ब्रेकिंग
LPG e-KYC की डेडलाइन फिर बढ़ी, अब इस दिन तक करा सकेंगे सत्यापन; बिहार के लाखों उपभोक्ताओं को राहतपूर्व विधायक रीतलाल यादव को पटना हाई कोर्ट से बड़ा झटका, अदालत ने जमानत याचिका खारिज कीसीएम ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया हवाई सर्वेक्षण, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश; मुख्यमंत्री की पहल पर खोले गए फरक्का बराज के सभी गेटबिहार में ‘शोले’ जैसा ड्रामा, टावर पर चढ़ा युवक बोला- ‘तेजस्वी यादव को बुलाओ, तभी उतरूंगा’BPSC परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार के वायरल बयान पर CM सम्राट चौधरी सख्त, मामले पर संज्ञान लेते हुए कार्रवाई के दिये निर्देशLPG e-KYC की डेडलाइन फिर बढ़ी, अब इस दिन तक करा सकेंगे सत्यापन; बिहार के लाखों उपभोक्ताओं को राहतपूर्व विधायक रीतलाल यादव को पटना हाई कोर्ट से बड़ा झटका, अदालत ने जमानत याचिका खारिज कीसीएम ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया हवाई सर्वेक्षण, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश; मुख्यमंत्री की पहल पर खोले गए फरक्का बराज के सभी गेटबिहार में ‘शोले’ जैसा ड्रामा, टावर पर चढ़ा युवक बोला- ‘तेजस्वी यादव को बुलाओ, तभी उतरूंगा’BPSC परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार के वायरल बयान पर CM सम्राट चौधरी सख्त, मामले पर संज्ञान लेते हुए कार्रवाई के दिये निर्देश

Madhubani News: मोमबत्ती फैक्ट्री में लगी भीषण आग, JCB समेत 50 लाख की संपत्ति जलकर राख

MADHUBANI: मधुबनी में एक मोमबत्ती फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। अगलगी की इस घटना में करीब 50 लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई। घटना की जानक

Madhubani News: मोमबत्ती फैक्ट्री में लगी भीषण आग, JCB समेत 50 लाख की संपत्ति जलकर राख
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MADHUBANI: मधुबनी में एक मोमबत्ती फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। अगलगी की इस घटना में करीब 50 लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। घटना रहिका थाना क्षेत्र के जिबछ चौक के पास की है।


जानकारी के मुताबिक, रहिका थाना क्षेत्र के जिबछ चौक के पास स्थित मोमबत्ती फैक्ट्री में रविवार की सुबह मजदूर काम कर रहे थे, तभी आग लग गई और देखते ही देखते आग ने पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। अगलगी की इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और मजदूरों ने फैक्ट्री से भागकर अपनी जान बचाई।


फैक्ट्री मालिक सुनील कुमार और स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। दमकल की टीम ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अगलगी की इस घटना में एक जेसीबी के अलावा अन्य सामान जलकर राख हो गए। फैक्ट्री मालिक का कहना था कि अगर दमकल की टीम समय पर पहुंच गई होती तो इतना बड़ा नुकसान नहीं होता।

रिपोर्ट- कुमार गौरव