ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

मधुबनी : मेले में बड़ा हादसा, ड्रैगन झूला में करंट आने से तीन की मौत

MADHUBANI : दुर्गा पूजा के मेले में एक बड़ा हादसा हुआ है. बड़ी खबर सामने आ रही है मधुबनी से जहां झूला में करंट आने से तीन लोगों की मौत हो गई. इस बड़े हादसे के कारण पूरे इलाके में

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

MADHUBANI : दुर्गा पूजा के मेले में एक बड़ा हादसा हुआ है. बड़ी खबर सामने आ रही है मधुबनी से जहां झूला में करंट आने से तीन लोगों की मौत हो गई. इस बड़े हादसे के कारण पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन कर रही है. 

घटना जिले के मधेपुर थाना इलाके की है. जहां लक्ष्मीपुर चौक पर मेले में एक बड़ा हादसा हुआ. ड्रैगन झूले में अचानक करंट आने से तीन लोगों की मौत हो गई. मिली जानकारी के मुताबिक झूले के चारो तरफ बाढ़ का पानी जमा था. आशंका जताई जा रही है कि पानी के कारण ही झूले तक करंट पहुंचा. जिसके कारण यह बड़ा हादसा हुआ. हादसे से मेले में भगदड़ मच गई. 

आनन-फानन में पुलिस और दुर्गा पूजा कमिटी के लोग मौके पर पहुंचे.  गनीमत रही कि जिस समय झूले में करंट फैला वहां आसपास बहुत कम लोग थे. नहीं तो हादसा और भी भयावह हो सकता था. घटना में दो कर्मियों सहित तीन लोगों की जान चली गई. 

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Abhishek

FirstBihar संवाददाता