ब्रेकिंग
Bihar News : घर में नोटों की गड्डियां, सास के नाम करोड़ों की संपत्ति! बिहार के इंजीनियर के यहां छापेमारी में बड़ा खुलासा✦BIHAR CRIME: 3 दिन से गायब बच्ची का पड़ोसी के घर मिला शव, इलाके में सनसनी ✦BPSC TRE-4 में फिर बढ़ीं शिक्षक रिक्तियां, अब इतने पदों पर होगी भर्ती, अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी✦'हम नहीं हारे, सीबीआई हारा: NEET छात्रा केस में CBI की क्लोजर रिपोर्ट पर बोलीं मां, कहा..बेटी को न्याय दिलाकर रहेंगे✦ पटना के सिनेपॉलिस सिनेमा हॉल और कोका-कोला कंपनी पर ₹85 हजार का जुर्माना, 20 रुपए की पानी की बोतल 50 में बेची थी✦Bihar News : घर में नोटों की गड्डियां, सास के नाम करोड़ों की संपत्ति! बिहार के इंजीनियर के यहां छापेमारी में बड़ा खुलासा✦BIHAR CRIME: 3 दिन से गायब बच्ची का पड़ोसी के घर मिला शव, इलाके में सनसनी ✦BPSC TRE-4 में फिर बढ़ीं शिक्षक रिक्तियां, अब इतने पदों पर होगी भर्ती, अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी✦'हम नहीं हारे, सीबीआई हारा: NEET छात्रा केस में CBI की क्लोजर रिपोर्ट पर बोलीं मां, कहा..बेटी को न्याय दिलाकर रहेंगे✦ पटना के सिनेपॉलिस सिनेमा हॉल और कोका-कोला कंपनी पर ₹85 हजार का जुर्माना, 20 रुपए की पानी की बोतल 50 में बेची थी

क्या यही शराबबंदी है? जनसुराज की पूर्व प्रत्याशी का पति शराब की खेप के साथ घर से गिरफ्तार

मधुबनी में उत्पाद विभाग ने 120 लीटर अवैध शराब के साथ बीरेंद्र यादव को गिरफ्तार किया। वह जनसुराज की पूर्व प्रत्याशी रूपम कुमारी के पति हैं। कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MADHUBANI: मधुबनी में शराब की बड़ी खेप के साथ जनसुराज के पूर्व प्रत्याशी और मुखिया रूपम कुमारी के पति बीरेंद्र कुमार यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुखिया पति के पास से 120 लीटर शराब बरामद किया गया है। बीरेंद्र यादव शराब मामले में उत्पाद विभाग के रडार पर था।


उत्पाद विभाग की टीम को मुखिया पति बीरेंद्र यादव और उसके काले कारोबार की जानकारी पहले से थी। जब इस बात की गुप्त सूचना उत्पाद विभाग की टीम को मिली थी तब से उसके घर और गोदाम की निगरानी लगातार की जाने लगी।  उत्पाद अधीक्षक विजय कांत ठाकुर के निर्देश पर उत्पाद विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए बीरेंद्र यादव को उसके घर से गिरफ्तार किया। घर में 24 कार्टन में रखे 120 लीटर शराब भी बरामद किया गया गया। सूत्रों की माने तो शराब के अवैध धंधे से बीरेंद्र यादव ने कई अचल संपत्तियां और चल संपत्तियां अर्जित की है।


बता दें कि शराब माफिया बीरेंद्र यादव की पत्नी रूपम कुमारी खजौली विधानसभा से 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव जनसुराज के टिकट पर लड़ चुकी है, हालांकि जीत हासिल नहीं हो पाई। मिली जानकारी के अनुसार प्रशांत किशोर की पार्टी की उम्मीदवार बनीं रूपम कुमारी के चुनाव प्रचार के लिए उनके पति शराब तस्कर बीरेंद्र यादव ने खूब मेहनत की थी। चुनाव प्रचार में जमकर पैसा खर्च किया था। पत्नी की जीत के लिए जन सुराज के संरक्षक प्रशांत किशोर के साथ बीरेंद्र यादव ने खूब प्रचार-प्रसार किया था।


 शराब की खेप के साथ मुखिया पति को अरेस्ट किया गया है। इस गिरफ्तारी के बाद अब सवाल यह उठता है बिहार विधानसभा चुनाव की पूर्व प्रत्याशी और मुखिया रूपम कुमारी के पति के द्वारा शराबबंदी वाले राज्य में इस अवैध कारोबार में लिप्त रहने से शराबबंदी कैसे सफल होगी। एक पहुंच वाला व्यक्ति पूर्व मुखिया ,विधानसभा चुनाव के पूर्व प्रत्याशी सह मुखिया पति कैसे सरकार की शराबबंदी कानून का मखौल उड़ाता रहा।


यह शराबबंदी वाले बिहार में अवैध शराब कारोबार का जीता  जागता उदाहरण है। बीरेंद्र यादव को शराब के साथ रंगेहाथ पकड़कर उत्पाद विभाग की टीम ने शराब माफिया को कड़ा संदेश देने का काम किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके के शराब तस्करों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।

मधुबनी से कुमार गौरव की रिपोर्ट