ब्रेकिंग
थार और ट्रक की आमने-सामने भीषण टक्कर, 2 की मौत; एक गंभीर, हादसे में गाड़ी के उड़े परखच्चे✦‘जल्दी शादी करो और 5-5 बच्चे पैदा करो’: भाजपा सांसद ने हिंदू युवाओं से की अपील, कहा..कम हो गया है सनातनियों में जन्म दर✦चंद लाइक-कमेंट और सब्सक्राइब के चक्कर में गई जान, रील बनाते वक्त डूबा नाबालिग; SDRF ने बरामद किया शव✦बिहार में रफ्तार का कहर: NH-106 पर तीन बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत; 5 गंभीर रूप से घायल✦बिहार में BPSC शिक्षिका पर जीजा से शादी करने का आरोप, बड़ी बहन की शिकायत पर DEO ने मांगा स्पष्टीकरण✦थार और ट्रक की आमने-सामने भीषण टक्कर, 2 की मौत; एक गंभीर, हादसे में गाड़ी के उड़े परखच्चे✦‘जल्दी शादी करो और 5-5 बच्चे पैदा करो’: भाजपा सांसद ने हिंदू युवाओं से की अपील, कहा..कम हो गया है सनातनियों में जन्म दर✦चंद लाइक-कमेंट और सब्सक्राइब के चक्कर में गई जान, रील बनाते वक्त डूबा नाबालिग; SDRF ने बरामद किया शव✦बिहार में रफ्तार का कहर: NH-106 पर तीन बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत; 5 गंभीर रूप से घायल✦बिहार में BPSC शिक्षिका पर जीजा से शादी करने का आरोप, बड़ी बहन की शिकायत पर DEO ने मांगा स्पष्टीकरण

मधुबनी में बड़ा रेल हादसा टला: इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन में फंसी बाइक, 15 मिनट रुकी ट्रेन

मधुबनी के जयनगर-दरभंगा रेलखंड पर इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन में मोटरसाइकिल फंस गई, हालांकि किसी के हताहत की सूचना नहीं है। ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद करीब 15 मिनट तक रेल परिचालन प्रभावित रहा।

बिहार न्यूज
बाइक सवार की पहचान में जुटी जीआरपी
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MADHUBANI: मधुबनी जिले में जयनगर-दरभंगा रेलखंड पर एक बड़ा रेल हादसा होते-होते बचा। ट्रेन के ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। दरअसल  राजनगर और खजौली स्टेशन के बीच इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन में एक मोटरसाइकिल फंस जाने से करीब 15 मिनट तक रेल परिचालन प्रभावित रहा। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। फिलहाल जीआरपी आगे की कार्रवाई में जुटी है।  


मिली जानकारी के अनुसार, जयनगर से पटना जा रही ट्रेन संख्या 15549 इंटरसिटी एक्सप्रेस जब खजौली रेलवे गुमटी के पास पहुंची, तभी अचानक एक बाइक इंजन में फंस गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वायरल वीडियो में स्थानीय लोग और रेलकर्मी इंजन में फंसी मोटरसाइकिल को निकालने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।


आशंका जतायी जा रही कि रेलवे फाटक बंद होने के बावजूद कोई व्यक्ति जल्दबाजी में बाइक निकालने की कोशिश कर रहा होग। तभी ट्रेन को करीब आता देख वह मोटरसाइकिल को पटरी पर छोड़कर भाग गया, जिसके बाद बाइक इंजन से टकराकर उसमें फंस गई। यह घटना उन लोगों के लिए बड़ी सीख है, जो बंद रेलवे गुमटी पार करने की कोशिश करते हैं। थोड़ी सी लापरवाही किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। फिलहाल बाईक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर इसके मालिक की पहचान की गयी है। फिलहाल जीआरपी आगे की कार्रवाई में जुटी है। इस घटना के बाद करीब बीस मिनट तक ट्रेन का परिचालन बाधित रहा। बाइक इंजन के नीचे से निकालने के बाद ही परिचालन शुरू किया गया। 

मधुबनी से कुमार गौरव की रिपोर्ट

टैग्स