ब्रेकिंग
खेत जाने के दौरान कोबरा पर पैर पड़ा, शख्स ने अपने दांतों से गर्दन चबाकर मार डाला, तांत्रिक के चक्कर में उठा लिया खतरनाक कदमसीमांचल में देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा, दो नाबालिग समेत चार गिरफ्तार; किराए के मकान में चल रहा था घिनौना खेलसीएम के साथ वायरल फोटो की भाई वीरेंद्र ने बताई सच्चाई, विरोधियों से पूछा- ऐसा करके क्या साबित करना चाहते हो?दो बच्चों की मां को ग्रामीणों ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ा!, पंखा ठीक कराने के लिए महिला ने युवक को घर पर बुलाया था भरत तिवारी एनकाउंटर केस: SDM समेत 11 आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, SDPO-SHO को अरेस्ट करने का आदेशखेत जाने के दौरान कोबरा पर पैर पड़ा, शख्स ने अपने दांतों से गर्दन चबाकर मार डाला, तांत्रिक के चक्कर में उठा लिया खतरनाक कदमसीमांचल में देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा, दो नाबालिग समेत चार गिरफ्तार; किराए के मकान में चल रहा था घिनौना खेलसीएम के साथ वायरल फोटो की भाई वीरेंद्र ने बताई सच्चाई, विरोधियों से पूछा- ऐसा करके क्या साबित करना चाहते हो?दो बच्चों की मां को ग्रामीणों ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ा!, पंखा ठीक कराने के लिए महिला ने युवक को घर पर बुलाया था भरत तिवारी एनकाउंटर केस: SDM समेत 11 आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, SDPO-SHO को अरेस्ट करने का आदेश

मधुबनी शहर में 11 रूटों पर वन-वे व्यवस्था लागू, जाम से मिलेगी राहत

मधुबनी शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या कम करने के लिए पुलिस प्रशासन ने 11 रूटों पर सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक वन-वे व्यवस्था लागू कर दी है और प्रमुख स्थानों पर संकेतक बोर्ड लगाए हैं।

बिहार न्यूज
खत्म होगी जाम की समस्या
© AI-generated image
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MADHUBANI:  मधुबनी शहर में लगातार बढ़ रही ट्रैफिक जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए पुलिस प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। ट्रैफिक थाना के थानाध्यक्ष नीलमणि रंजन के नेतृत्व में शहर के प्रमुख मार्गों और चौराहों पर वन-वे व्यवस्था के सांकेतिक बोर्ड लगाए गए हैं। नई व्यवस्था के तहत शहर के 11 रूटों पर प्रतिदिन सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक वन-वे यातायात व्यवस्था लागू रहेगी।


हालांकि, शहर के कई मार्ग पहले से ही वन-वे घोषित किए जा चुके थे, लेकिन स्पष्ट संकेतक बोर्ड नहीं होने के कारण वाहन चालकों को सही जानकारी नहीं मिल पाती थी। इसके चलते कई बड़े और भारी वाहन प्रतिबंधित मार्गों में प्रवेश कर जाते थे, जिससे लंबे समय तक जाम की स्थिति बनी रहती थी।


अब प्रमुख स्थानों पर वन-वे संकेतक बोर्ड लगाए जाने के बाद चालकों को स्पष्ट दिशा-निर्देश मिल सकेंगे, जिससे यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने में मदद मिलेगी।


थानाध्यक्ष नीलमणि रंजन ने बताया कि कई बार चालक जानबूझकर भी यातायात नियमों का उल्लंघन करते हैं। ऐसे मामलों में तैनात पुलिस बल द्वारा सख्त कार्रवाई की जाती है। उन्होंने कहा कि केवल पुलिस कार्रवाई से जाम की समस्या पूरी तरह समाप्त नहीं हो सकती। शहर को जाममुक्त बनाने के लिए आम लोगों और वाहन चालकों को भी जागरूक होकर यातायात नियमों का पालन करना होगा।

मधुबनी से कुमार गौरव की रिपोर्ट

टैग्स