ब्रेकिंग
सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास

मधुबनी में हाईटेंशन तार की चपेट में आए भाई-बहन, बहन की मौत; भाई की हालत गंभीर

Bihar News: मधुबनी के बेनीपट्टी में बिजली के तार की चपेट में आने से भाई-बहन गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में एक की मौत हो गई। वहीं दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे बेहतर इलाज के लिए पटना...

मधुबनी में हाईटेंशन तार की चपेट में आए भाई-बहन, बहन की मौत; भाई की हालत गंभीर
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar News: मधुबनी के बेनीपट्टी में बिजली के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से भाई-बहन गंभीर रूप से झुलस गए. हादसे में इलाज के लिए दरभंगा ले जाते समय बहन की मौत हो गई, जबकि भाई की हालत गंभीर बनी हुई है. घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है.


घटना बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के ब्लॉक रोड की है. बताया जाता है कि मंगलवार रात करीब 10:30 बजे स्थानीय निवासी जगदीश साह के 30 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार 440 वोल्ट की बिजली लाइन में तार जोड़ने का काम कर रहे थे. इसी दौरान पास से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए.


राहुल को करंट की चपेट में आया देख पास में खड़ी उनकी बहन शिव कुमारी उन्हें बचाने के लिए पहुंचीं. इसी दौरान वह भी बिजली के संपर्क में आ गईं और दोनों भाई-बहन गंभीर रूप से झुलस गए.


हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई. आसपास के लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जुट गए और दोनों घायलों को इलाज के लिए बेनीपट्टी अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया.


अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया. परिजन दोनों को इलाज के लिए दरभंगा स्थित डीएमसीएच ले जा रहे थे. इसी दौरान रास्ते में शिव कुमारी की मौत हो गई.


वहीं राहुल कुमार को डीएमसीएच में इलाज के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना के पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. फिलहाल पीएमसीएच में उनका इलाज चल रहा है.


शिव कुमारी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.