ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना: मधेपुरा में 1.70 लाख महिलाओं के खाते में आए 10-10 हजार, खिल उठे चेहरे

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana: मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत मधेपुरा में जीविका समूह की 1.70 लाख महिलाओं के खातों में 10,000 की पहली किश्त ट्रांसफर की गई। पीएम मोदी और सीएम नीतीश ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए योजना की शुरुआत की।

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana: बिहार की महिलाओं के लिए आज का दिन बेहद खास रहा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत जीविका समूह से जुड़ी 75 लाख महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ी पहल की गई है।


इस योजना की पहली किश्त के रूप में प्रत्येक लाभार्थी महिला के खाते में 10,000 की राशि सीधे ट्रांसफर की गई। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संयुक्त रूप से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने लाभार्थियों से संवाद भी किया।


मधेपुरा जिले के कला भवन में जिला प्रशासन की ओर से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें करीब 1,70,000 महिलाओं के बैंक खातों में यह राशि ट्रांसफर की गई। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।


लाभार्थी महिलाओं ने खुशी जताते हुए प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यह पहल हमें आत्मनिर्भर बनने की राह पर ले जाएगी। महिलाएं इस धनराशि का उपयोग स्वरोजगार शुरू करने और अपने परिवार को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में करेंगी।

रिपोर्ट: अमन आनंद, मधेपुरा, बिहार 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता