ब्रेकिंग
Bihar News: पहले जेल..अब नौकरी से भी बर्खास्त, मद्य निषेध विभाग ने वसूली गैंग चलाने वाले 'दारोगा' को किया डिसमिस, शराबी से जबरन लिए थे पैसे...✦जमुई में टीकाकरण के बाद 2 माह के मासूम की मौत, तीन इंजेक्शन लगने के बाद बिगड़ी थी तबीयत ✦बिहटा में दुष्कर्म पीड़िता शिक्षिका की संदिग्ध मौत से सनसनी, कोर्ट में बयान देने से पहले घर में मिला शव✦1st बिहार की खबर का बड़ा असर: महिला CO के खिलाफ अब SVU करेगी जांच, थाना में केस दर्ज होने के बाद अब मंत्री ने दिए आदेश✦नीतीश सेतु पर PM मोदी और CM के पोस्टर फाड़ने वालों पर बड़ा एक्शन, पुलिस ने 10 को दबोचा✦Bihar News: पहले जेल..अब नौकरी से भी बर्खास्त, मद्य निषेध विभाग ने वसूली गैंग चलाने वाले 'दारोगा' को किया डिसमिस, शराबी से जबरन लिए थे पैसे...✦जमुई में टीकाकरण के बाद 2 माह के मासूम की मौत, तीन इंजेक्शन लगने के बाद बिगड़ी थी तबीयत ✦बिहटा में दुष्कर्म पीड़िता शिक्षिका की संदिग्ध मौत से सनसनी, कोर्ट में बयान देने से पहले घर में मिला शव✦1st बिहार की खबर का बड़ा असर: महिला CO के खिलाफ अब SVU करेगी जांच, थाना में केस दर्ज होने के बाद अब मंत्री ने दिए आदेश✦नीतीश सेतु पर PM मोदी और CM के पोस्टर फाड़ने वालों पर बड़ा एक्शन, पुलिस ने 10 को दबोचा

मधेपुरा के सिविल सर्जन पर IMA ने लगाया घूसखोरी और शोषण का आरोप, डीएम से कार्रवाई की मांग

मधेपुरा में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार पर घूसखोरी और चिकित्सकों के शोषण का आरोप लगाया है। IMA ने डीएम को ज्ञापन देकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

बिहार न्यूज
उच्चस्तरीय जांच और कार्रवाई की मांग
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MADHEPURA: मधेपुरा में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उन पर घूसखोरी, मनमानी और चिकित्सकों के शोषण जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। मंगलवार को IMA प्रतिनिधिमंडल ने जिला पदाधिकारी अभिषेक रंजन को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच और कार्रवाई की मांग की है।

ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि सिविल सर्जन कार्यालय में बिना पैसे कोई काम नहीं हो रहा है। डॉक्टरों के लाइसेंस, नर्सिंग होम, अल्ट्रासाउंड, लैब और अन्य स्वास्थ्य संस्थानों से जुड़े मामलों में अवैध वसूली की जा रही है। IMA ने यह भी आरोप लगाया कि विभागीय कार्यों में जानबूझकर फाइलें रोकी जाती हैं और दबाव बनाकर पैसे की मांग की जाती है।

IMA पदाधिकारियों ने कहा कि जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था पहले से बदहाल है, ऊपर से भ्रष्टाचार के आरोपों ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।वहीं इस पूरे मामले के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार की ओर से आरोपों पर आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। अब सबकी नजर जिला प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी है।

टैग्स