ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

मधेपुरा मंडल कारा में कैदी की मौत, परिजनों का आरोप- जेल प्रशासन की लापरवाही ने ले ली जान

MADHEPURA: मधेपुरा मंडल कारा में कई दिनों से बीमार चल रहे कैदी की आज इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान मुरलीगंज थाना क्षेत्र के जोरगामा वार्ड नंबर 5 निवासी चौरका बासुकी क

मधेपुरा मंडल कारा में कैदी की मौत, परिजनों का आरोप- जेल प्रशासन की लापरवाही ने ले ली जान
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MADHEPURA: मधेपुरा मंडल कारा में कई दिनों से बीमार चल रहे कैदी की आज इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान मुरलीगंज थाना क्षेत्र के जोरगामा वार्ड नंबर 5 निवासी चौरका बासुकी के पुत्र रमेश बासुकी के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाये हैं। परिजनों का कहा है कि जेल प्रशासन की लापरवाही के कारण रमेश की मौत हुई है। 


मृतक के परिजनों का कहना है कि मृतक रमेश बासुकी कई सालों से शराब का कारोबारी करता था और लगभग चार महीने पूर्व ही सरेंडर किया था। जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने पुरी कानूनी कार्रवाई करते हुए रमेश बासुकी को मधेपुरा मंडल कारा जेल भेज दिया। जहां उनकी तबियत खराब रहने लगी । 


मृतक के परिजनों का कहना है कि रमेश बासुकी पिछले एक महीने से काफी बीमार चल रहे थे। लेकिन जेल प्रशासन ने इस पर ध्यान नहीं दिया और प्रशासनिक उपेक्षा के कारण ही आज उनकी मौत हो गई। इधर इस मामले में जेल प्रशासन के अधिकारियों ने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया।

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Srikant Rai

FirstBihar संवाददाता