ब्रेकिंग
BIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबार

बिहार: तेज रफ्तार कार ने ऑटो में मारी जोरदार टक्कर, चार लोगों की मौके पर हुई मौत

MADHEPURA: बड़ी खबर मधेपुरा से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की दर्जनाक मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थ

बिहार: तेज रफ्तार कार ने ऑटो में मारी जोरदार टक्कर, चार लोगों की मौके पर हुई मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MADHEPURA: बड़ी खबर मधेपुरा से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की दर्जनाक मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों द्वारा घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तेज रफ्तार कार ने सामने से जा रही ऑटो में पीछे से तेज ठोकर मार दी जिससे यह हादसा हुआ है। घटना चौसा थाना क्षेत्र की है।


बताया जा रहा है कि स्टेट हाईवे 58 कदवा बैरियर के पास गुरुवार की देर शाम तेज रफ्तार कार ने एक ऑटो में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे ऑटो सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।


स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और उनकी शिनाख्त में जुटी है।