ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

Bihar News: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा में मारी जोरदार टक्कर, हादसे में एक की मौत; चार लोग बुरी तरह से घायल

MADHEPURA: बिहार में गाड़ियों की तेज रफ्तार की चपेट में आकर हर दिन लोगों की जान जा रही है। ताजा मामला मधेपुरा से सामने आया है, जहां रविवार की सुबह भीषण सड़क हादसे में एक शख्स की मौ

Bihar News: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा में मारी जोरदार टक्कर, हादसे में एक की मौत; चार लोग बुरी तरह से घायल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MADHEPURA: बिहार में गाड़ियों की तेज रफ्तार की चपेट में आकर हर दिन लोगों की जान जा रही है। ताजा मामला मधेपुरा से सामने आया है, जहां रविवार की सुबह भीषण सड़क हादसे में एक शख्स की मौत हो गई जबकि चार लोग बुरी तरह से घायल हो गए। घटना मुरलीगंज थाना क्षेत्र के प्रसादी चौक की है।


मृतक की पहचान भागलपुर निवासी 23 वर्षीय सजीत कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि संजीत अपने ससुराल बिहारीगंज के कठौतिया से ई-रिक्शा पर बैठकर ट्रेन पकड़ने जा रहा था, तभी प्रसादी चौक पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा चफरी मच गई।


स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने संजीत कुमार को मृत घोषित कर दिया जबकि चार घायलों को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।