ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार : भंडारा का प्रसाद खाते ही 18 लोगों की तबीयत बिगड़ी, एक की मौत

MADHEPURA: बड़ी खबर मधेपुरा जिले से आ रही है, जहां में भंडारा का प्रसाद खाने से लगभग 18 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। इस घटना में एक युवक की मौत भी हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच ग

बिहार : भंडारा का प्रसाद खाते ही 18 लोगों की तबीयत बिगड़ी, एक की मौत
First Bihar
2 मिनट

MADHEPURA: बड़ी खबर मधेपुरा जिले से आ रही है, जहां में भंडारा का प्रसाद खाने से लगभग 18 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। इस घटना में एक युवक की मौत भी हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। एक साथ इतने लोगों की तबीयत खराब होने के बाद हॉस्पिटल में भीड़ जुटने लगी है। 




घटना जिले के गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत चिकनी पंचायत के खार गांव की है। मामले से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक़ गांव में 17 सितंबर यानी विश्वकर्मा पूजा के मौके पर बिलट शर्मा के घर कीर्तन भजन का आयोजन किया गया था। इस दिन भंडारा में करीब 25 लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया था। 




प्रसाद खाते ही 18 लोगों की तबीयत खराब हो गई। फिलहाल सभी को निजी क्लीनिक सहित अन्य जगहों पर एडमिट कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। इसमें 50 साल के बदरी शर्मा की मौत भी हो गई। अन्य लोगों का इलाज चल रहा है। घटना के बाद गांव में हड़कंप मचा हुआ है वहीं अस्पताल में मरीज़ों की भीड़ लग गई है। 

टैग्स