ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

बिहार: अगलगी की घटना में दो मासूम जिंदा जले, आधा दर्जन घर जल कर खाक

MADHEPURA: खबर मधेपुरा से आ रही है, जहां अगलगी की घटना में दो मासूम बच्चों की झुलसकर दर्दनाक मौत हो गई। दोनों बच्चे अपने ननिहाल आए हुए थे। खाना बनाने के दौरान आग भड़की और कई घरों क

बिहार: अगलगी की घटना में दो मासूम जिंदा जले, आधा दर्जन घर जल कर खाक
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MADHEPURA: खबर मधेपुरा से आ रही है, जहां अगलगी की घटना में दो मासूम बच्चों की झुलसकर दर्दनाक मौत हो गई। दोनों बच्चे अपने ननिहाल आए हुए थे। खाना बनाने के दौरान आग भड़की और कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना सदर थाना क्षेत्र के सकरपुरा बेतौना गांव की है।


मृतकों की पहचान मुरलीगंज के तिनकोनमा गांव निवासी पवन साह के पांच साल के बेटे रिशु कुमार और सदर प्रखंड की रहने वाली सात साल की सुजेता कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों अपने नाना उमेश यादव के घर आए थे। सोमवार को घर में खाना बनाया जा रहा था। इसी दौरान चूल्हे से निकली चिंगारी ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया।


तेज पछुआ हवा के कारण आग आसपास के कई घरों में फैल गई।  पूरे इलाके में चीख पुकार मच गई और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे दोनों बच्चे आग की तेज लपटों से घिर गए और जिंदा जल गए। अगलगी की घटना में करीब आधा दर्जन घर जल कर राख हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।


मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों बच्चों के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। एक साथ दो बच्चों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय प्रशासन की टीम अगलगी में हुए नुकसान का आकलन कर रही है और पीड़ितों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।