ब्रेकिंग
नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानक

बिहार : 10 साल के बच्चे को फांसी लगा आंगन में लटकाया, टीचर माता-पिता गए थे स्कूल

MADHEPURA : मधेपुरा में एक दस साल के बच्चे की फांसी लगाकर उसके घर में ही हत्या कर देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. वारदात के वक्त 10 साल का मासूम अपने 13 साल के भाई के साथ घर म

बिहार : 10 साल के बच्चे को फांसी लगा आंगन में लटकाया, टीचर माता-पिता गए थे स्कूल
Anamika
2 मिनट

MADHEPURA : मधेपुरा में एक दस साल के बच्चे की फांसी लगाकर उसके घर में ही हत्या कर देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. वारदात के वक्त 10 साल का मासूम अपने 13 साल के भाई के साथ घर में अकेला था. उसके माता-पिता दोनों शिक्षक हैं और वे अपनी ड्यूटी पर स्कूल गए थे. 

घटना के बारे में मृत छात्र के बड़े भाई मानस ने बताया कि वह अपने कमरे में टीवी देख रहा था, जैसे ही बाहर निकला तो देखा कि उसका छोटा भाई घर के आंगन में फांसी से लटक रहा है. उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और रस्सी काटकर बच्चे को उतारा गया और उसे  आनन फानन में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.

घटना मधेपुरा के सदर थाने के वार्ड संख्या 2 की है. मृतक का नाम माधव आनन्द उर्फ माही है. उसके पिता निरंजन यादव कुमारखंड प्रखंड के मध्य विद्यालय में और मां पिंकी कुमारी सिंघेश्वर प्रखंड के मध्य विद्यालय में नियोजित शिक्षक-शिक्षिका हैं. मामले की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया है. वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे को शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की जांच में जुटी है. 13 साल के मानस ने बताया कि  आंगन में ही बांस के सहारे गर्दन में रस्सी लगा कर माही को लटकाया गया था.