ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

बिहार: हॉस्पिटल में भूख से तड़प रहे थे 17 कोरोना मरीज, नहीं मिला खाना तो लगे भागने

MADHEPURA: बिहार के मधेपुरा में एक साथ 17 कोरोना पॉजिटिव मरीज के भागने की कोशिश के बाद हॉस्पिटल में अफरातफरी मच गई. खाना नहीं मिलने से मरीज गुस्से में थे. किसी तरह से इ

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

MADHEPURA:  बिहार के मधेपुरा में एक साथ 17 कोरोना पॉजिटिव मरीज के भागने की कोशिश के बाद हॉस्पिटल में अफरातफरी मच गई. खाना नहीं मिलने से मरीज गुस्से में थे.  किसी तरह से इनलोगों को समझाकर कंट्रोल किया गया. 

बिहार: हॉस्पिटल में भूख से तड़प रहे थे 17 कोरोना मरीज, नहीं मिला खाना तो लगे भागने

हंगामा के बाद मिला खाना वह भी घटिया  

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि चौसा और कुमारखंड के क्वॉरेंटाइन सेंटर में रह रहे प्रवासी मजदूरों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई. जिसके बाद 17 प्रवासी मजदूरों को मधेपुरा के कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया. दिनभर के भूखे प्रवासी मजदूरों को रात 12 बजे तक खाना नहीं मिला. जिससे परेशान होकर सभी कोरोना पॉजिटिव मरीज भागने लगे. जैसे ही भागने की खबर अधिकारियों को लगी तो अफरातफरी का माहौल हो गया. तुरंत खाना भेजवाया गया. लेकिन जो खाना दिया गया वह भी घटिया किस्म का था. पीने का पानी पीला था. 


बिहार: हॉस्पिटल में भूख से तड़प रहे थे 17 कोरोना मरीज, नहीं मिला खाना तो लगे भागने


वीडियो बनाकर लगाया कई आरोप

एक मजदूर वीडियो बनाकर आरोप लगा रहा है कि घटिया खाना और पानी की शिकायत उसने एक अधिकारी से की, लेकिन अधिकारी ने समस्या का समाधान नहीं किया. एक प्रवासी मजदूर ने कहा कि इसकी शिकायत एसडीएम, सीओ, एसडीओ से बात की. लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं था. खाना और पीने का इतना पानी घटिया दिया गया है कि उसको कोई जानवर भी नहीं खा और पी सकता है. जिससे मजबूर होकर वह भागने लगे. हंगामा के बाद अधिकारी पहुंचे और भरोसा दिया कि तीन टाइम का खाना मिलेगा और पीने का शुद्ध पानी मिलेगा. जिसके बाद हंगामा करने वाले कोरोना पॉजिटिव मरीज शांत हुए. प्रवासी मजदूरों ने कहा कि अगर यहां पर भोजन नहीं दे सकते तो हमे क्वॉरेंटाइन सेंटर ही भेज दे. वहां पर कोई दिक्कत नहीं है. 

टैग्स