ब्रेकिंग
सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास

स्कूल बस ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर मौत; गुस्साए लोगों ने बस में की तोड़फोड़, सड़क जाम

Bihar Road Accident: मधेपुरा के आलमनगर में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे से इलाके में हड़कंप मच गया। तेज रफ्तार स्कूल बस की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की जान चली गई। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने जमकर विरोध किया और सड़क पर स्थिति....

स्कूल बस ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर मौत; गुस्साए लोगों ने बस में की तोड़फोड़, सड़क जाम
© google
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Road Accident: मधेपुरा के आलमनगर में मंगलवार सुबह तेज रफ्तार स्कूल बस की चपेट में आने से बाइक सवार 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई. हादसा सोनामुखी चौक पर हुआ, जहां स्पीड ब्रेकर के पास बाइक की रफ्तार कम करते ही पीछे से आ रही स्कूल बस ने जोरदार टक्कर मार दी. हादसे के बाद बस के नीचे बाइक फंस गई और युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.


मृतक की पहचान इटहरी पंचायत के भ्रमपुर टोला वार्ड संख्या-7 निवासी सुनील मंडल के 19 वर्षीय पुत्र झाबो मंडल के रूप में हुई है. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए.


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 8:15 बजे झाबो मंडल अपनी बाइक से सोनामुखी चौक की ओर से गुजर रहा था. चौक पर बने स्पीड ब्रेकर के पास पहुंचने पर उसने बाइक की रफ्तार कम कर दी. इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रही कृष्णा बोर्डिंग स्कूल की बस ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी.


टक्कर के बाद बाइक बस के निचले हिस्से में फंस गई और युवक बस की चपेट में आ गया. हादसा इतना गंभीर था कि युवक को घटनास्थल से उठाकर इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. हादसे के बाद बस चालक वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया.


झाबो मंडल की मौत की खबर मिलते ही स्थानीय लोगों और परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा. ग्रामीणों ने स्कूल बस में तोड़फोड़ कर दी. इसके बाद लोगों ने शव और बस को सड़क पर रखकर सोनामुखी चौक को जाम कर दिया.


सड़क जाम होने से आलमनगर-मधेपुरा मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन बाधित हो गया. आक्रोशित लोग बस चालक के खिलाफ कार्रवाई और मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे थे.


घटना की सूचना मिलते ही आलमनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास शुरू किया. पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई का भरोसा देकर लोगों को शांत कराने की कोशिश की.


पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. फरार चालक की पहचान और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है. हादसे को लेकर पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों से भी जानकारी जुटा रही है.