ब्रेकिंग
बिहार में एक और नेहा निकली शराब तस्कर, इंदौर एक्सप्रेस से शराब के साथ गिरफ्तार, महिला सिपाही में बहाली के लिए कर रही थी तैयारीक्या बिहार में यही शराबबंदी है? मॉडल जैसी दिखने वाली नेहा झा के बाद एक और युवती निकली शराब तस्कर, स्कूटी की डिक्की से 25 लीटर दारू बरामदतेज प्रताप की टीम में नई महिला की एंट्री, कौन हैं प्रिया जिन्हें JJD में बड़ा पद?एक घंटे की बारिश ने खोली DMCH की व्यवस्था की पोल, मेडिसिन से लेकर बच्चा वार्ड तक पहुंचा पानी, मरीज परेशानएक दिन, दो हादसे और तीन मौतें! बेगूसराय में बाढ़ के पानी ने उजाड़ दिए तीन परिवार, 5 साल की मासूम भी नहीं बचीबिहार में एक और नेहा निकली शराब तस्कर, इंदौर एक्सप्रेस से शराब के साथ गिरफ्तार, महिला सिपाही में बहाली के लिए कर रही थी तैयारीक्या बिहार में यही शराबबंदी है? मॉडल जैसी दिखने वाली नेहा झा के बाद एक और युवती निकली शराब तस्कर, स्कूटी की डिक्की से 25 लीटर दारू बरामदतेज प्रताप की टीम में नई महिला की एंट्री, कौन हैं प्रिया जिन्हें JJD में बड़ा पद?एक घंटे की बारिश ने खोली DMCH की व्यवस्था की पोल, मेडिसिन से लेकर बच्चा वार्ड तक पहुंचा पानी, मरीज परेशानएक दिन, दो हादसे और तीन मौतें! बेगूसराय में बाढ़ के पानी ने उजाड़ दिए तीन परिवार, 5 साल की मासूम भी नहीं बची

लोकसभा चुनाव के तुरंत बाद बिहार आएंगे बाबा बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री, यहां सजेगा दिव्य दरबार

ARA: लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद बिहार में एक बार फिर अध्यात्म की धारा बहेगी। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भोजपुर के उदवंतनगर आएंगे। 10 जून को उदवंत

लोकसभा चुनाव के तुरंत बाद बिहार आएंगे बाबा बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री, यहां सजेगा दिव्य दरबार
Mukesh Srivastava
3 मिनट

ARA: लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद बिहार में एक बार फिर अध्यात्म की धारा बहेगी। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भोजपुर के उदवंतनगर आएंगे। 10 जून को उदवंतनगर में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दिव्य दरबार लगेगा। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। आयोजन समिति इस कार्यक्रम को लेकर तैयारी में जुट गई है।


पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के आगमन को लेकर तिथि तय हो चुकी है और उन्होंने कार्यक्रम के लिए हामी भी भर दी है। कार्यक्रम की शुरुआत 9 जून से हो जाएगी। पहले दिन कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद 10 से 12 जून कर हनुमत कथा का आयोजन होगा। इस बीच दो दिन बागेश्वर बाबा का दिव्य दरबार भी सजेगा। पिछले साल से ही उदवंतनगर में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का कार्यक्रम होना था लेकिन तिथि निर्धारित नहीं हो पा रही थी लेकिन अब 10 जून की तारीख तय कर ली गई है।


बता दें कि पहली बार पटना के तरेत में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का कार्यक्रम हुआ था, जिसमें लाखों लोगों ने भाग लिया था। उनके आगमन को लेकर बिहार की सियासत खूब गरमाई थी। पिछले साल अक्टूबर महीने में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री तीन दिवसीय प्रवास पर मोक्ष नगरी गया पहुंचे थे। गया में पितृपक्ष मेला के कारण उन्हें हनुमत कथा करने की अनुमति नहीं मिली थी। जिसके बाद वे जिस रिसॉट में ठहरे थे वहीं दिव्य दरबार लगा दिया था। 


पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के आने की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में उनके भक्त गयाजी पहुंचे थे। पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने हनुमत कथा तो नहीं की लेकिन अपने भक्तों के पितरों का पिंडदान जरूर करवाया था। उनके मार्गदर्शन में सैकड़ों लोगों ने पितरों के मोक्ष के लिए पिंडदान किया था। इस दौरान देर रात तक रिसॉर्ट के हॉल में बनाए गए कार्यक्रम स्थल पर धीरेंद्र शास्त्री ने प्रवचन किया, जिसे खास श्रद्धालुओं ने सुना था।