ब्रेकिंग
EO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरल

लॉकडाउन के बीच गया एयरपोर्ट पर उतरे दो विमान, 281 यात्रियों को लेकर भरी उड़ान

GAYA : देश भर में जारी लॉकडाउन के बीच तमाम तरह की विमान और रेल सेवाओं समेत परिवहन के तमाम संसाधनों को बंद कर दिया गया है। इस बीच गया के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दो विमान उतरे हैं

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

GAYA : देश भर में जारी लॉकडाउन के बीच तमाम तरह की विमान और रेल सेवाओं समेत परिवहन के तमाम संसाधनों को बंद कर दिया गया है। इस बीच गया के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दो विमान उतरे हैं। ये दोनों विशेष विमान  यहां फंसे विदेशी यात्रियों को लेने पहुंचे।


बोधगया, राजगीर और नालंदा जैसे तमाम बौद्ध तीर्थ स्थलों पर फंसे म्यांनमार के पर्यटकों को लेने ये दोनों विमान गया पहुंचे। म्यांनमार सरकार ने भारत सरकार से इसकी मंजूरी ली थी। कोरोना संक्रमण के बीच फंसे 281 यात्रियों को लेकर इन दोनों विमानों ने उड़ान भरी। इससे पहले बोधगया,राजगीर, नालंदा और वाराणसी से आये म्यांनमार के यात्रियों की जांच सम्बन्धित मेडिकल टीम के द्वारा की गई उसके बाद सभी यात्रियों को एयरपोर्ट के अंदर भेजा गया।


गया एयरपोर्ट के डायरेक्टर दिलीप कुमार ने बताया की यह सभी यात्री म्यांमार के वर्मिस पसिंजर है जो लॉक डाउन में फंसे हुए थे। भारत सरकार के स्पेशल अप्रूवल के आधार पर इन सभी यात्रियों को वापस भेजा जा रहा है।उन्होनें बताया कि  म्यांनमार सरकार ने लॉकडाउन 2 में भारत सरकार से अप्रूवल के लिए प्रोसेस किया था।भारत सरकार की अनुमति और DGCA के परमिशन से दो विमान ने गया एयरपोर्ट ने बौद्धिस्ट सर्किट में फंसे 281 यात्रियों को लेकर उड़ान भरी है। 

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PANKAJ

FirstBihar संवाददाता