ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

लॉकडाउन के बाद सचिवालय में सन्नाटा, मंत्रियों के चैंबर में लटके ताले

PATNA : पूरे देश में लॉक डाउन के ऐलान के बाद आज पटना स्थित सचिवालय में भी सन्नाटा पसरा हुआ है. सचिवालय में कर्मियों और अधिकारियों की उपस्थिति ना के बराबर है. सचिवालय में पहले से ही

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : पूरे देश में लॉक डाउन के ऐलान के बाद आज पटना स्थित सचिवालय में भी सन्नाटा पसरा हुआ है. सचिवालय में कर्मियों और अधिकारियों की उपस्थिति ना के बराबर है. सचिवालय में पहले से ही सरकार ने अल्टरनेट डेज सर्विस लागू कर रखी है, लेकिन उसके बावजूद आज बहुत कम सचिवालय कर्मी दफ्तरों में पहुंचे हैं.

सचिवालय के  ज्यादातर विभागों में मंत्रियों के चैंबर बंद पड़े हैं कोई भी मंत्री अपने विभाग में मौजूद नहीं है. सचिवालय स्थित ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री कक्ष, आपदा प्रबंधन मंत्री के चैंबर और पर्यटन मंत्री के चैंबर में भी सन्नाटा पसरा है.


सचिवालय में लागू की गई अल्टरनेट डे सर्विस के तहत जो छोटे कर्मचारी दफ्तर पहुंचे हैं वह भी इस बात को लेकर नाराज हैं कि विभागों के बाबू की उपस्थिति बहुत कम है. सचिवालय कर्मी कोरोना संकट के बीच अब दफ्तर बुलाए जाने से परेशान हैं. पहचान जाहिर नहीं किए जाने की शर्त पर सचिवालय कर्मी यह कह रहे हैं कि सरकार को अब ड्यूटी ऑन नीड पॉलिसी लागू करनी चाहिए. सचिवालय कर्मियों का कहना है कि सरकार को जब भी जरूरत हो तब कर्मचारियों को ऑफिस बुला लिया जाए.

टैग्स