ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

पटना में लॉकडाउन के कारण मायके से नहीं आई पत्नी, पति ने प्रेमिका से कर ली शादी

PATNA: लॉकडाउन में लोग कई तरह की चीजों को लेकर परेशानियों का सामना कर रहे हैं. लेकिन पटना जिले में एक युवक की पत्नी जब मायके से नहीं आई तो उसने प्रेमिका से दूसरी शादी कर दी. य

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: लॉकडाउन में लोग कई तरह की चीजों को लेकर परेशानियों का सामना कर रहे हैं. लेकिन पटना जिले में एक युवक की पत्नी जब मायके से नहीं आई तो उसने प्रेमिका से दूसरी शादी कर दी. यह घटना दुल्हिन बाजार थाना के भरतपुरा की है.

बताया जा रहा है कि भरतपुरा गांव का रहने वाला धीरज की पत्नी लॉकडाउन से पहले अरवल जिले के पुराण गांव अपने मायके गई थी. इस दौरान पति बुला रहा था, लेकिन उसने बताया कि कोई गाड़ी नहीं चल रहा है. ऐसे में वह कैसे आए. यह बात धीरज को नागवार गुजरी और उसने अपनी प्रेमिका से शादी कर दी. प्रेमिका  खीरी मोड़ के रघुनापुर गांव की रहने वाली है.

पति पर दर्ज कराया केस

जैस ही इस बात की जानकारी पत्नी को मिली तो वह दुल्हिन बाजार थाने पहुंची और पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और दूसरी शादी करने का केस दर्ज कराया. पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने पति को थाने बुलाया. जब वह थाना पहुंचा तो पुलिस ने उसे आज गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. धीरज की एक साल पहले ही शादी हुई थी. लेकिन वह पत्नी के आने का इंतजार नहीं कर रहा था और उसने सीधे दूसरी शादी करने का फैसला कर लिया, लेकिन यह फैसला उसको जेल भेज दिया. 

टैग्स