ब्रेकिंग
छात्रों के मुख्यमंत्री आवास घेराव को RJD का समर्थन, तेजस्वी यादव का ऐलानसद्भावना एक्सप्रेस में चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, होटल मैनेजर समेत 4 गिरफ्तारसैटेलाइट टाउनशिप का विरोध: मंत्री के सामने जमीन मालिकों ने की नारेबाजी, कहा..'निकलो खेत खलिहानों से जंग लड़ों बेइमानों से' सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचाछात्रों के मुख्यमंत्री आवास घेराव को RJD का समर्थन, तेजस्वी यादव का ऐलानसद्भावना एक्सप्रेस में चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, होटल मैनेजर समेत 4 गिरफ्तारसैटेलाइट टाउनशिप का विरोध: मंत्री के सामने जमीन मालिकों ने की नारेबाजी, कहा..'निकलो खेत खलिहानों से जंग लड़ों बेइमानों से' सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचा

कोरोना के कारण मकान मालिक ने घर से भगाया, नहीं मिली जगह तो दिल्ली से रिक्शा चलाकर मोतिहारी पहुंचा शख्स

MOTIHARI: कोरोना ने दिल्ली में रहने वाले लोगों पर कहर बरपा दिया. सैकड़ों मकान मालिकों ने किराएदारों से घर खाली करा दिया. गणेश सहनी को भी घर मालिक ने हटा. कोरोना के डर से कोई ज

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

MOTIHARI: कोरोना ने दिल्ली में रहने वाले लोगों पर कहर बरपा दिया. सैकड़ों मकान मालिकों ने किराएदारों से घर खाली करा दिया. गणेश सहनी को भी घर मालिक ने हटा. कोरोना के डर से कोई जगह नहीं मिली जिसके बाद आर्थिक संकट का सामना कर रहे गणेश ने रिक्शा उठाया और चलाते हुए वह अपने मोतिहारी जिले में स्थिति अपने गांव पहुंच गया. 

इसको भी पढ़ें: फर्स्ट बिहार की खबर चलाने के बाद आगे आई अक्षरा सिंह, कोरोना से लड़ने के लिए CM राहत कोष में दिए 1 लाख रुपए


1 हजार से अधिक किमी का सफर किया तय

गणेश ने कठिन दौर में भी हिम्मत नहीं हारी और वह रिक्शा चलाते हुए करीब एक हजार किमी तक का सफल तक कोठिया गांव पहुंचा. गणेश दिल्ली में कई सालों से रिक्शा चलाकर अपना जीवन यापन करता था, लेकिन कोरोना के कहर ने दिल्ली छोड़ने पर मजदूर कर दिया. लॉकडाउन के कारण कोई ट्रेन भी नहीं मिल रही थी. जिसके बाद रिक्शा ही साथ दिया. 

गांव पहुंचने पर हुआ मेडिकल टेस्ट

दिल्ली से गांव आने की जब जानकारी मुखिया को मिली तो उसने स्वास्थ्य विभाग की टीम को जानकारी दी. स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच किया और गणेश को फिलहाल कुछ दिनों तक अकेले ही घर में रहने का सलाह दी है. फिलहाल गणेश परिवार के बाकी सदस्यों से घर में अलग रह रहा है. बता दें कि कई राज्यों में फंसे सैकड़ों मजदूर अपने गांव आने के लिए परेशान है. कई तो पैदल ही चल दिए हैं. 


टैग्स