ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

लॉकडाउन खत्म होते ही हॉस्पिटल में उमड़ी भीड़, IGIMS में पहुंचे 1500 से अधिक मरीज

PATNA: लॉकडाउन खत्म होने के बाद अब हॉस्पिटल में मरीजों की भीड़ लगने लगी है. सोमवार को आईजीआईएमएस में 1500 से अधिक मरीज पहुंचे और रजिस्ट्रेशन कराया. इससे पहले हॉस्पिटल में रोज

लॉकडाउन खत्म होते ही हॉस्पिटल में उमड़ी भीड़, IGIMS में पहुंचे 1500 से अधिक मरीज
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: लॉकडाउन खत्म होने के बाद अब हॉस्पिटल में मरीजों की भीड़ लगने लगी है. सोमवार को आईजीआईएमएस में 1500 से अधिक मरीज पहुंचे और रजिस्ट्रेशन कराया. इससे पहले हॉस्पिटल में रोज एक हजार के करीब मरीज आते थे. लेकिन सोमवार को अधिक मरीज पहुंचे.

80-120 मरीज हर ओपीडी में देखने का प्रावधान

मरीजों की हॉस्पिटल में भीड़ बढ़ने लगी है. आईजीआईएमएस हॉस्पिटल के हर ओपीडी में 80-120 मरीज देखने का प्रावधान किया गया है. हॉस्पिटल में कई बीमारी का इलाज कराने के लिए मरीजों आ रहे है. लेकिन इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल नहीं रखा जा रहा है. रजिस्ट्रेशन को लेकर अधिक भीड़ लग रही है. कोरोना संकट से पहले यहां पर 3 हजार से 4 हजार मरीज आते थे. लेकिन कोरोना में मरीजों की संख्या बहुत ही कम हो गई थी. 



पीएमसीएच में पहुंचे 1200 मरीज

पटना के सबसे बड़े सरकारी हॉस्पिटल पीएमसीएच में भी मरीजों की भीड़ हुई. सोमवार को यहां पर 1200 मरीजों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. बता दें कि कोरोना संकट के दौरान से इमरजेंसी छोड़ बाकी मरीज  बाहर नहीं निकल रहे थे. लेकिन अब बड़े और छोटे बिमारियों का इलाज कराने के लिए मरीज हॉस्पिटल जा रहे है. जिसके कारण जमकर भीड़ हो रही है.