ब्रेकिंग
70 करोड़ के नकली सिक्कों की फैक्ट्री का पर्दाफाश, अंतरराज्यीय गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तारमुजफ्फरपुर में 18 राउंड फायरिंग: स्कूल के गेट पर चिपकाया धमकीभरा पर्चा, लिखा..पचास लाख तैयार रखो वर्ना सारा गोली देह में उतार देंगेशुभेंदु सरकार का बड़ा एक्शन: पश्चिम बंगाल के 252 मदरसों को बंद करने का आदेश, 100 को नोटिसजस्टिस वी. कामेश्वर राव बने पटना हाईकोर्ट के 49वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ; समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी हुए शामिलबिहार के सरकारी स्कूलों में लगेंगे सोलर पैनल, स्मार्ट क्लास से कंप्यूटर लैब तक अब नहीं होगी बिजली की परेशानी70 करोड़ के नकली सिक्कों की फैक्ट्री का पर्दाफाश, अंतरराज्यीय गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तारमुजफ्फरपुर में 18 राउंड फायरिंग: स्कूल के गेट पर चिपकाया धमकीभरा पर्चा, लिखा..पचास लाख तैयार रखो वर्ना सारा गोली देह में उतार देंगेशुभेंदु सरकार का बड़ा एक्शन: पश्चिम बंगाल के 252 मदरसों को बंद करने का आदेश, 100 को नोटिसजस्टिस वी. कामेश्वर राव बने पटना हाईकोर्ट के 49वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ; समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी हुए शामिलबिहार के सरकारी स्कूलों में लगेंगे सोलर पैनल, स्मार्ट क्लास से कंप्यूटर लैब तक अब नहीं होगी बिजली की परेशानी

LJP सांसद के बेटे आए तेजस्वी के साथ, युसुफ कैसर RJD में शामिल

PATNA : विधानसभा चुनाव के पहले लगातार तेजस्वी यादव अपना खेमा मजबूत करने में जुटे हुए हैं. तेजस्वी यादव ने एलजेपी सांसद महबूब अली कैसर के बेटे युसूफ कैसर को आरजेडी की सदस्यता द

LJP सांसद के बेटे आए तेजस्वी के साथ, युसुफ कैसर RJD में शामिल
First Bihar
2 मिनट

PATNA : विधानसभा चुनाव के पहले लगातार तेजस्वी यादव अपना खेमा मजबूत करने में जुटे हुए हैं. तेजस्वी यादव ने एलजेपी सांसद महबूब अली कैसर के बेटे युसूफ कैसर को आरजेडी की सदस्यता दी है. महबूब कैसर खगड़िया से एलजेपी के लोकसभा सांसद हैं और अब उनके बेटे युसूफ कैसर ने तेजस्वी के साथ कदम मिलाकर चलने का फैसला किया है.


ये खबरें सामने आ रही थीं कि लोजपा से खगड़िया के सांसद चौधरी महबूब अली कैसर के पुत्र यूसुफ सलाउद्दीन भी विधानसभा का चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं. साल 2015 में भी ये ख़बरें सामने आईं थीं कि यूसुफ सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे, जहां से उनके पिता 1995 और 2000 में विधानसभा का चुनाव जीते थे.


आपको बता दें कि 2010 में कैसर कांग्रेस को छोड़ लोजपा में शामिल हुए थे. वह खगड़िया से लोकसभा का चुनाव लड़े और सांसद बने. यूसुफ के दादा चौधरी महबूब सलाउद्दीन सिमरी बख्तियारपुर से ही 1972, 1977, 1980 और 1985 में विधानसभा का चुनाव जीते थे.


यूसुफ सलाउद्दीन इस बार विधानसभा का चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं. वे लोजपा में युवा के प्रदेश महासचिव भी रहे हैं. इंटर तक की शिक्षा उन्होंने पटना में ली है. पुणे के कॉलेज से बीकॉम किया है. कुछ वर्षों से वे राजनीति में सक्रिय हैं. पर, चुनाव लड़ने का निर्णय एक बार फिर से लिया है.

टैग्स