ब्रेकिंग
बिहार में बढ़ते अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ RJD का महाधरना, 17 जून को जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शनBihar IAS Officers: बिहार प्रशासनिक सेवा के 14 अफसर बने IAS...सरकार ने जारी की अधिसूचना, लिस्ट देखें...एक्सीडेंट के बाद 7 दिनों तक मिलेगा कैशलेस इलाज, 60 लोगों को मिला PM राहत योजना का लाभJDU पर फिर बरसे आनंद मोहन, बोले- पार्टी में 22 नेताओं का गिरोह सक्रिय, वफादारी नहीं दलाली चल रहीBihar News: पटना जिले के एक कार्यपालक अभियंता के खिलाफ विभागीय कार्यवाही....RWD की सड़क निर्माण में बरती लापरवाही बिहार में बढ़ते अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ RJD का महाधरना, 17 जून को जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शनBihar IAS Officers: बिहार प्रशासनिक सेवा के 14 अफसर बने IAS...सरकार ने जारी की अधिसूचना, लिस्ट देखें...एक्सीडेंट के बाद 7 दिनों तक मिलेगा कैशलेस इलाज, 60 लोगों को मिला PM राहत योजना का लाभJDU पर फिर बरसे आनंद मोहन, बोले- पार्टी में 22 नेताओं का गिरोह सक्रिय, वफादारी नहीं दलाली चल रहीBihar News: पटना जिले के एक कार्यपालक अभियंता के खिलाफ विभागीय कार्यवाही....RWD की सड़क निर्माण में बरती लापरवाही

BIHAR NEWS : बिहार में तेंदुआ का आतंक, 4 लोगों को किया लहूलूहान; गांव में अफरातफरी का माहौल

BIHAR NEWS : इंडो नेपाल की सीमा से सटे बसंतपुर प्रखंड के रानीगंज में मंगलवार की देर शाम तेंदुआ ने लोगों पर अचानक हमला कर दिया।इस हमले में 19 वर्षीय नंदन कुमार व राजेश कुमार यादव सहित कुल 4 लोग घायल हो गए हैं।

BIHAR NEWS
सुपौल में तेंदुआ का आतंक
© REPOTER
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SUPAUL : बिहार के सुपौल जिले से एक ददर्नाक खबर निकल कर सामने आ रहा है। जहां बसंतपुर प्रखंड के रानीगंज क्षेत्र में चीता प्रजाति के एक जंगली जानवर ने दहशत फैला दी। इस हमले में 19 वर्षीय नंदन कुमार,वन विभाग के कर्मी राजेश कुमार यादव समेत चार लोग घायल हो गए। घटना के बाद से इलाके में अफरातफरी मच गई है।


जानकारी के अनुसार घटना उस समय शुरू हुई जब अशोक मंडल के घर महिलाएं कपड़े सिलवाने में व्यस्त थीं। इसी दौरान नंदन कुमार घर के भीतर गया,जहां उसे चौकी के नीचे से गरजने की आवाज सुनाई दी। जब उसने चौकी के नीचे झांका तो वहां चीता प्रजाति का एक जंगली जानवर छिपा हुआ था। शोर मचाने पर जानवर ने नंदन पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत वीरपुर अस्पताल में भर्ती कराया।


इसके बाद जानवर भागकर गुलाय मंडल के पूजा घर में घुस गया। स्थानीय लोगों ने जानवर को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह वहां से भी भाग निकला। देर शाम, जब एक महिला पूजा करने गई, तो उसने जानवर को अंदर देखा और पूजा घर का दरवाजा बंद कर दिया। जिसके बाद लोगों ने वन विभाग और डायल 112 को सूचित किया लेकिन रेस्क्यू के लिए पर्याप्त संसाधन न होने के कारण कार्रवाई में देरी हुई।


जानवर ने पूजा घर की दीवार और छत के टीन तोड़कर बाहर निकलने की कोशिश की। इस दौरान उसने भगवानपुर पंचायत के पीआरएस शिवरंजन कुमार पर हमला किया। हालांकि, उनकी केवल जैकेट फटने से वह बाल-बाल बच गए। अंत में चीता प्रजाति का जानवर एक अन्य कमरे में घुस गया, जहां दरवाजा नहीं था।रतनपुर थाना क्षेत्र के दो अन्य लोग भी इस जंगली जानवर के हमले में मामूली रूप से घायल हो गए हैं। घटना से पूरे इलाके में डर का माहौल है।


इधर, वन विभाग के रेंजर अजय कुमार ठाकुर ने बताया कि रात के समय रेस्क्यू ऑपरेशन चलाना मुश्किल है क्योंकि संसाधनों की कमी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द इस जानवर को पकड़ने की कोशिश की जाएगी।इस घटना ने प्रशासन और वन विभाग की तैयारियों पर भी बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों ने उचित सुरक्षा उपाय और रेस्क्यू संसाधन उपलब्ध कराने की मांग की है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता