ब्रेकिंग
BJP ने बढ़ाए मदद के हाथ: बाढ़ राहत के लिए दिए 51 लाख, सभी सांसद-विधायक भी देंगे एक माह का वेतनसहरसा सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट मामले में बड़ा एक्शन, दोनों डॉक्टरों का पटना ट्रांसफरHAM के सभी सांसद, MLA-MLC मुख्यमंत्री राहत कोष में देंगे एक माह का वेतन, बाढ़ पीड़ितों के लिए पार्टी चीफ संतोष सुमन की बड़ी पहलपटना से इस रूट पर चलेगी AC पिंक बस, महिलाओं और छात्राओं को मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी; जानिए.. कितना होगा किराया?पटना के GPO ROB पर इस दिन से बदलेगा ट्रैफिक नियम, पीक आवर्स में मालवाहक वाहनों की एंट्री होगी बैनBJP ने बढ़ाए मदद के हाथ: बाढ़ राहत के लिए दिए 51 लाख, सभी सांसद-विधायक भी देंगे एक माह का वेतनसहरसा सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट मामले में बड़ा एक्शन, दोनों डॉक्टरों का पटना ट्रांसफरHAM के सभी सांसद, MLA-MLC मुख्यमंत्री राहत कोष में देंगे एक माह का वेतन, बाढ़ पीड़ितों के लिए पार्टी चीफ संतोष सुमन की बड़ी पहलपटना से इस रूट पर चलेगी AC पिंक बस, महिलाओं और छात्राओं को मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी; जानिए.. कितना होगा किराया?पटना के GPO ROB पर इस दिन से बदलेगा ट्रैफिक नियम, पीक आवर्स में मालवाहक वाहनों की एंट्री होगी बैन

BSF martyr Mohammad Imtiaz: शहीद बीएसएफ सब इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज का पार्थिव शरीर पटना पहुंचा, राजकीय सम्मान के साथ दी जाएगी श्रद्धांजलि

BSF martyr Mohammad: जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों से मुठभेड़ में शहीद हुए बीएसएफ सब-इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज का पार्थिव शरीर सोमवार सुबह इंडिगो की फ्लाइट से पटना एयरपोर्ट लाया गया। राजकीय सम्मान के साथ अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।

 शहीद इम्तियाज, बीएसएफ, पटना एयरपोर्ट, राजकीय सम्मान, श्रद्धांजलि सभा, तेजस्वी यादव, श्रवण कुमार, नितिन नवीन  Keywords (English): BSF martyr, Mohammad Imtiaz, Patna Airport, State Honour, Tribute Cere
शहीद बीएसएफ सब इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज
© Google
Nitish Kumar
Nitish Kumar
1 मिनट

BSF martyr Mohammad Imtiaz: जम्मू-कश्मीर में आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हुए बीएसएफ के सब इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज का पार्थिव शरीर आज सुबह इंडिगो की फ्लाइट से पटना एयरपोर्ट लाया गया। जैसे ही उनका पार्थिव शरीर पटना पहुंचा, वहां शोक की लहर दौड़ गई।


कुछ देर में उन्हें राजकीय सम्मान के साथ श्रद्धांजलि दी जाएगी। इस मौके पर पटना एयरपोर्ट पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, मंत्री श्रवण कुमार और मंत्री नितिन नवीन मौजूद रहे और उन्होंने शहीद को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मंत्री श्रवण कुमार ने कहा, "शहीद मोहम्मद इम्तियाज को पूरा देश नमन कर रहा है। उनकी शहादत बेकार नहीं जाएगी। पूरा बिहार और देश उनके परिवार के साथ खड़ा है।"


तेजस्वी यादव और अन्य नेताओं ने भी शहीद के परिवार के प्रति संवेदना जताई और उनके बलिदान को सलाम किया। पटना एयरपोर्ट पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रशासनिक अधिकारी और बीएसएफ के कई अधिकारी मौजूद रहे।