ब्रेकिंग
मोहर्रम को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की हाई लेवल मीटिंग, पुलिस अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशवंदे भारत एक्सप्रेस में अचानक आई खराबी, चार घंटा से अधिक समय तक रुकी रही ट्रेन; दूसरे इंजन से खींचकर ले जाना पड़ाजेल जाएगा या बाहर रहेगा फैजल खान :आज होगा फैसला, बॉडीगार्ड्स की बेल पर भी होगी सुनवाई Bihar News: तेजप्रताप यादव ने खान को कहा था- तुम्हारा दिमाग खिसका हुआ है: रौशन आनंद का समर्थन, फैसल खान को भारी फर्जी बतायाBihar News: भोजपुर में कथित पुलिस एनकाउंटर: भरत तिवारी के पिता-भाई पर भी मुकदमा, BJP नेताओं के विरोध का कोई असर नहींमोहर्रम को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की हाई लेवल मीटिंग, पुलिस अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशवंदे भारत एक्सप्रेस में अचानक आई खराबी, चार घंटा से अधिक समय तक रुकी रही ट्रेन; दूसरे इंजन से खींचकर ले जाना पड़ाजेल जाएगा या बाहर रहेगा फैजल खान :आज होगा फैसला, बॉडीगार्ड्स की बेल पर भी होगी सुनवाई Bihar News: तेजप्रताप यादव ने खान को कहा था- तुम्हारा दिमाग खिसका हुआ है: रौशन आनंद का समर्थन, फैसल खान को भारी फर्जी बतायाBihar News: भोजपुर में कथित पुलिस एनकाउंटर: भरत तिवारी के पिता-भाई पर भी मुकदमा, BJP नेताओं के विरोध का कोई असर नहीं

सांड के हमले में महिला की गयी जान, गांव में दहशत का माहौल

SUPAUL: त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के जागुर गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब एक सांड ने अचानक एक महिला पर हमला बोल दिया जिससे उसकी मौत हो गयी। इस दौरान महिला को बचाने आए उसक

सांड के हमले में महिला की गयी जान, गांव में दहशत का माहौल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SUPAUL: त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के जागुर गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब एक सांड ने अचानक एक महिला पर हमला बोल दिया जिससे उसकी मौत हो गयी। इस दौरान महिला को बचाने आए उसका बेटा भी गंभीर रूप से घायल हो गया। सांड ने इस दौरान घर में बंधे गाय की जान ले ली। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। 


सांड के हमले में 65 वर्षीय महिला पारो देवी की मौत हो गयी वही 32 वर्षीय दिलीप अपनी मां को बचाने के दौरान घायल हो गया। हालांकि कि मां को बचा पाने में उसे सफलता नहीं मिली। इस दौरान सांड ने घर के पास बंधी एक गाय पर भी हमला बोल दिया जिससे उसने भी दम तोड़ दिया। सांड के हमले में महिला का पेट फट जाने से उसकी मौत हो गयी। हालांकि महिला को परिजन त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे थे लेकिन चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वही घायल दिलीप का इलाज जारी है। 


घायल दिलीप ने बताया कि उनकी मां पारो देवी घर के पास खूटे में बंधी गाय को खोलने के लिए गयी थी तभी अचानक कही से भटक कर लावारिस सांड आ गया और जानलेवा हमला कर दिया। सांड के हमले में पेट बुरी तरीके से फट कर क्षत विक्षप्त हो गया। जब वह अपनी मां को बचाने के लिए दौड़ा तब सांड उस पर भी हमला कर दिया। सांड के सींग से वह भी घायल हो गया। इस घटना से गांव में मातम का माहौल है। वही ग्रामीण सांड के आतंक से काफी दहशत में हैं। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता