ब्रेकिंग
Bihar News: पाइपलाइन की खुदाई के बाद टूटा बिजली का तार, सुबह टहलने निकले शख्स की करंट लगने से मौत✦पवन सिंह की मां अस्पताल में एडमिट, पावर स्टार बोले..माई हमार दुनिया, ज्योति सिंह ने भी की जल्द स्वस्थ होने की दुआ✦थाने में खड़ा जब्त ट्रक भी नहीं रहा सुरक्षित... चक्का खोलते 2 चोर गिरफ्तार, पुलिस की सुरक्षा पर उठे सवाल✦Bihar MLC Election : बिहार MLC चुनाव से पहले महागठबंधन में महाभारत! RJD ने कांग्रेस के खिलाफ उतारा उम्मीदवार✦4 बार फेल, ऊपर से शादी का दबाव और घर की तंगी... प्रिया ने नहीं मानी हार, UPSC में हासिल की 232वीं रैंक; पढ़िए सफलता की कहानी✦Bihar News: पाइपलाइन की खुदाई के बाद टूटा बिजली का तार, सुबह टहलने निकले शख्स की करंट लगने से मौत✦पवन सिंह की मां अस्पताल में एडमिट, पावर स्टार बोले..माई हमार दुनिया, ज्योति सिंह ने भी की जल्द स्वस्थ होने की दुआ✦थाने में खड़ा जब्त ट्रक भी नहीं रहा सुरक्षित... चक्का खोलते 2 चोर गिरफ्तार, पुलिस की सुरक्षा पर उठे सवाल✦Bihar MLC Election : बिहार MLC चुनाव से पहले महागठबंधन में महाभारत! RJD ने कांग्रेस के खिलाफ उतारा उम्मीदवार✦4 बार फेल, ऊपर से शादी का दबाव और घर की तंगी... प्रिया ने नहीं मानी हार, UPSC में हासिल की 232वीं रैंक; पढ़िए सफलता की कहानी

लॉ एंड ऑर्डर पर सख्त हुए नीतीश तो सुबह–सवेरे सूबे के जेलों में छापेमारी, क्राइम नेटवर्क तोड़ने की कवायद

PATNA : बिहार में कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति को लेकर नीतीश कुमार ने शुक्रवार को हाई लेवल मीटिंग की थी. क्राइम कंट्रोल को लेकर की गई इस बैठक में नीतीश कुमार के साथ राज्य के डी

लॉ एंड ऑर्डर पर सख्त हुए नीतीश तो सुबह–सवेरे सूबे के जेलों में छापेमारी, क्राइम नेटवर्क तोड़ने की कवायद
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति को लेकर नीतीश कुमार ने शुक्रवार को हाई लेवल मीटिंग की थी. क्राइम कंट्रोल को लेकर की गई इस बैठक में नीतीश कुमार के साथ राज्य के डीजीपी और मुख्य सचिव के अलावा मद्य निषेध विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे. नीतीश कुमार ने क्राइम कंट्रोल के साथ-साथ शराबबंदी अभियान को सफल बनाने का टास्क दिया था. लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति को लेकर नीतीश इतने नाराज दिखे कि आज उसका असर सुबह सवेरे देखने को मिला है.


बिहार के जेलों में आज सुबह से छापेमारी हो रही है. कई जिलों से जो खबर सामने आ रही है, उसके मुताबिक प्रशासन की तरफ से जिलों में छापेमारी की जा रही है. लखीसराय, नवादा, बांका जेल में आज तड़के प्रशासनिक टीम ने छापेमारी की है. यहां कैदियों के वार्डों की तलाशी ली जा रही है.


वहीं आरा जेल में भी छापेमारी की जा रही है. एसपी भोजपुर सहित जिले के कई आला अधिकारियों ने एक साथ आरा मंडल कारा में छापेमारी की. आपको बता दें कि ये छापेमारी रात 3 बजे से जारी है, जिसके बाद जेल में अफरातफरी मच गई है. छापेमारी के दौरान जेल से कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए गये हैं.


टैग्स