ब्रेकिंग
तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमबिहार दौरे पर जल्द निकलेंगे तेज प्रताप यादव, छोटे भाई को दिया यह आशीर्वाद तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमबिहार दौरे पर जल्द निकलेंगे तेज प्रताप यादव, छोटे भाई को दिया यह आशीर्वाद

लॉ एंड आर्डर पर फिर एक्शन में नीतीश, डीजीपी समेत सभी आला अधिकारियों को किया तलब

PATNA : बिहार में बढ़ते हुए अपराध को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार बेचैन दिख रहे हैं. मुख्यमंत्री ने क्राइम में रिव्यु के लिए कई बार आला पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की

लॉ एंड आर्डर पर फिर एक्शन में नीतीश, डीजीपी समेत सभी आला अधिकारियों को किया तलब
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में बढ़ते हुए अपराध को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार बेचैन दिख रहे हैं. मुख्यमंत्री ने क्राइम में रिव्यु के लिए कई बार आला पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की लेकिन उसका कोई असर जमीन पर नहीं दिख रहा है. लॉ एंड ऑर्डर से परेशान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज एक बार फिर डीजीपी समेत तमाम आला अधिकारियों को तलब किया है.


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सचिवालय पहुंचे हैं और वहां उन्होंने डीजीपी और पुलिस मुख्यालय के बड़े अधिकारियों को बुलाया है. बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री इनके साथ चर्चा कर रहे हैं. इसके पहले मुख्यमंत्री ने पुलिस मुख्यालय पहुंचकर बैठक की थी और आला पुलिस अधिकारियों को यह निर्देश दिया था कि अगर बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति नहीं सुधरी तो इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ा एक्शन लिया जाएगा.


पटना में रूपेश सिंह हत्याकांड के हफ्ता भर गुजर जाने के बावजूद अब तक पुलिस अपराधियों का सुराग नहीं लगा पाई है. पुलिस ने इस मामले में कोई खुलासा नहीं किया है हालांकि डीजीपी लगातार कह रहे हैं कि पुलिस इस मामले में जल्द खुलासा कर देगी. इस हाईप्रोफाइल मर्डर केस के बाद सरकार की नींद उड़ी हुई है.  विपक्ष सरकार पर हमलावर है. 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें