ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

लेट ऑफिस आने वाले कर्मचारियों की खैर नहीं, अब होगा एक्शन

PATNA : बिहार में देर से ऑफिस आने वाले कर्मचारियों की अब खैर नहीं होगी। लेट आने पर उनके खिलाफ एक्शन होगा। इसको लेकर राज्य सरकार ने पहले ही प्रखंड, जिला, प्रमंडल और मुख्यालय स्तर के

लेट ऑफिस आने वाले कर्मचारियों की खैर नहीं, अब होगा एक्शन
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में देर से ऑफिस आने वाले कर्मचारियों की अब खैर नहीं होगी। लेट आने पर उनके खिलाफ एक्शन होगा। इसको लेकर राज्य सरकार ने पहले ही प्रखंड, जिला, प्रमंडल और मुख्यालय स्तर के सभी ऑफिस के कर्मचारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने समय का पालन करें। लेट ऑफिस आने वाले कर्मचारियों की आधे दिन की छुट्टी काट ली जाएगी। 



दरअसल, ऑफिस के कई ऐसे कर्मी हैं जो लगातार आधा-एक घंटा देर से ऑफिस पहुंचते हैं और ये उनके लिए आम हो गया है। लेकिन अब इसपर कार्रवाई होगी। सामान्य प्रशासन विभाग के प्रधान सचिव डॉ. बी राजेन्दर ने सभी डीएम, प्रमंडलीय आयुक्त से लेकर डीजीपी और सभी विभागों के प्रमुखों को इस आदेश का पालन पूरी सख्ती से कराने का निर्देश दिया है। वहीं, कर्मियों के लिए बॉयोमेट्रिक से अटेंडेंस बनाना भी जरूरी कर दिया गया है। एक घंटा लेट ऑफिस आने वाल कर्मचारियों की आधे दिन की छुट्टी उनके सीएल से काट ली जाएगी। इससे ऑफिस की व्यवस्था बेहतर होगी। 



इतना ही नहीं, अगर कोई कर्मचारी लगातार लेट ऑफिस आएंगे तो संबंधित सक्षम प्राधिकार उनके खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई करेंगे। हालांकि जारी किए गए दिशा निर्देश में ये बात भी कही गई है कि किसी इमरजेंसी की स्थिति में सक्षम प्राधिकार से पहले परमिशन लेकर कोई भी कर्मचारी या पदाधिकारी महीने में अधिकतम दो दिन लेट ऑफिस आ सकते हैं। 

टैग्स