ब्रेकिंग
70 करोड़ के नकली सिक्कों की फैक्ट्री का पर्दाफाश, अंतरराज्यीय गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तारमुजफ्फरपुर में 18 राउंड फायरिंग: स्कूल के गेट पर चिपकाया धमकीभरा पर्चा, लिखा..पचास लाख तैयार रखो वर्ना सारा गोली देह में उतार देंगेशुभेंदु सरकार का बड़ा एक्शन: पश्चिम बंगाल के 252 मदरसों को बंद करने का आदेश, 100 को नोटिसजस्टिस वी. कामेश्वर राव बने पटना हाईकोर्ट के 49वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ; समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी हुए शामिलबिहार के सरकारी स्कूलों में लगेंगे सोलर पैनल, स्मार्ट क्लास से कंप्यूटर लैब तक अब नहीं होगी बिजली की परेशानी70 करोड़ के नकली सिक्कों की फैक्ट्री का पर्दाफाश, अंतरराज्यीय गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तारमुजफ्फरपुर में 18 राउंड फायरिंग: स्कूल के गेट पर चिपकाया धमकीभरा पर्चा, लिखा..पचास लाख तैयार रखो वर्ना सारा गोली देह में उतार देंगेशुभेंदु सरकार का बड़ा एक्शन: पश्चिम बंगाल के 252 मदरसों को बंद करने का आदेश, 100 को नोटिसजस्टिस वी. कामेश्वर राव बने पटना हाईकोर्ट के 49वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ; समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी हुए शामिलबिहार के सरकारी स्कूलों में लगेंगे सोलर पैनल, स्मार्ट क्लास से कंप्यूटर लैब तक अब नहीं होगी बिजली की परेशानी

पांच पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, एसपी ने इस मामले में लिया बड़ा एक्शन

SEOHAR: खबर शिवहर से आ रही है, जहां पांच पुलिसकर्मियों के खिलाफ एसपी ने बड़ी कार्रवाई की है। एसपी अनंत कुमार राय ने कार्य में लापरवाही बरतने वाले पांच पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर द

पांच पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, एसपी ने इस मामले में लिया बड़ा एक्शन
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SEOHAR: खबर शिवहर से आ रही है, जहां पांच पुलिसकर्मियों के खिलाफ एसपी ने बड़ी कार्रवाई की है। एसपी अनंत कुमार राय ने कार्य में लापरवाही बरतने वाले पांच पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। एसपी के इस एक्शन के बाद जिले के पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया है।


दरअसल, शिवहर एसपी अनंत कुमार राय ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले के पांच पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। एसपी अनंत कुमार राय ने बताया कि कार्य मे लापरवाही बरतने पर सभी पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है। उन्होंने ने बताया कि निरीक्षण के दौरान फतहपुर में 112 इमरजेंसी वाहन पर तीन पुलिसकर्मी, एक चालक और एमटीएस के एक दारोगा को सस्पेंड कर दिया गया है।


बता दें कि क्राइम कंट्रोल को लेकर एसपी अनंत कुमार राय खुद क्षेत्र में घूमते रहते है। जांच के दौरान ये सभी पुलिसकर्मी ड्यूटी पर नहीं पाए गए, जहां एसपी ने सस्पेंड कर दिया और अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि कार्य मे लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शिवहर से समीर कुमार झा की रिपोर्ट..

टैग्स